भगवान बुद्ध ने धर्म सिखाया, बौद्धधर्म नहीं

एस एन गोयन्का   मंगल हो  भलं हो कल्याण हो Vipassna
श्री सत्य नारायण गोयन्का 



प्रस्तुत लेख श्रद्धेय श्री सत्य नारायण गोयन्का जी द्वारा लिखा गया है आपने 1969 में भारत में विपश्यना सिखाना शुरू किया और पूरे विश्व में विपश्यना को एक आन्दोलन बना दिया. यह लेख धर्म की सच्ची परिभाषा बताता है धर्मं शुद्ध हो तो ही धर्मं होता है.

शत - शत नमन




 लगभग पच्चीस वर्ष पूर्व जब मैं अमेरिका में धर्म सिखाने के लिए गया तब किसी ने मेरा इंटरव्यू लिया और पूछा कि मैंने अब तक कितने लोगों को बौद्ध बनाया हैं ?

     मैंने उत्तर दिया -- एक को भी नहीं ।

     इस पर पूछा गया -- क्या आप बौद्धधर्म नहीं सिखाते ?

    --बिल्कुल नहीं ।

    --तो क्या आप बौद्ध नहीं हैं ?

    --बिल्कुल नहीं ।

   इन प्रश्नों के उत्तर सुनकर प्रश्नकर्ता चौंका , पर मैंने उसका समाधान करते हुए बताए कि भगवान बुद्ध ने एक व्यक्ति को भी बौद्ध नहीं बनाया । न उन्होंने बौद्धधर्म सिखाया । मैं उनका वास्तविक अनुगामी हूं तो मैं कैसे किसी को बौद्ध बना सकता हूं और कैसे अपने आपको बौद्ध कह सकता हूं ?
भगवान बुद्ध ने लोगों को धर्म सिखाया और धार्मिक बनाया ।मैं भी उनके चरणचिह्नों पर चलते हुए लोगों को धर्म सिखाता हूं ।

    मेरी उपरोक्त प्रश्नोत्तरी की सूचना जब मेरी सलाह मेरी जन्मभूमि बरमा पहुँची तब वहां के प्रमुख भिक्षुओं के मन में मेरे प्रति दुर्भावना जागी । उनका  कहना था कि हमारे यहां से बौद्धधर्म सीख कर गया और अब अपना ही कोई धर्म सिखाता हैं ।

   उनकी इस आलोचना से मैं पीड़ित हुआ, परंतु क्या करता ?
 मरे लिए बरमा जाकर उन्हें समझाने पर प्रतिबंध लगा हुआ था । यह इस कारण हुआ कि जब मैं बर्मा से भारत धर्म सिखाने के लिए आया , तब बरमी नागरिक होने के कारण बरमी पासपोर्ट लेकर ही आया । इस पासपोर्ट पर सरकार ने केवल भारत का ही एंडोर्समेंट दिया था , जिसका मतलब था कि भारत छोड़कर और किसी देश में यात्रा नहीं कर सकता था । मैंने इस नियम का कड़ाई से पालन किया । मैं पड़ोसी देश नेपाल भी नहीं गया , जहां भारतीय होने के नाते बिना पासपोर्ट के भी जा सकता था ।

    पुरातन भविष्यवाणी थीं कि भगवान बुद्ध के प्रथम शासन के बाद उनकी कल्याणी शिक्षा भारत लौटोगी  और वहां के लोग इसे सहर्ष स्वीकार करेंगे । तदनंतर यह सारे विश्व में फैलेगी । मेरे गुरुदेव   सयाजी  ऊ  बा  खिन की यही प्रबल धर्मकामना थीं कि मैं भारत में विपश्यना सिखाने के बाद, विश्व के अन्य देशों में जाकर इसका प्रचार - प्रसार करूं । लेकिन पासपोर्ट की इस बंदिश के कारण मैं भारत छोड़कर और कहीं भी नहीं जा सकता था ।

    मैंने स्थानीय बरमी दूतावास से अपील की कि मुझ पर से यह प्रतिबंध हटा लिया जाय, लेकिन वे असमर्थ थे । ऐसा नहीं कर पा रहे थे इसलिए मेरा आवेदन - पत्र बरमी सरकार को रंगून भेजा । वहां बर्मा की सैनिक सरकार का अवकाश प्राप्त विदेशमंत्री ऊ ती हान मेरा घनिष्ठ मित्र था और तत्कालीन प्रधानमंत्री कर्नल  मौं  मौं  भी  मेरा मित्र था । मैं उसके साथ दो बार सरकारी डेलीगेशन में विदेश गया था । वह परिचित ही नहीं, बल्कि मेरा घनिष्ठ मित्र था । लेकिन सरकारी नियमों के अनुसार चाहते हुए भी मेरे पासपोर्ट पर अन्य देशों का  एंडोर्समेंट न दे सका । अतः दोनों ने मुझे सुझाव दिया कि मैं बरमा के तत्कालीन राष्ट्राध्यक्ष जनरल नेविन को सीधे आवेदन करूं तो वे दोनों इसका समर्थन कर देंगे और काम बन जाएगा । परंतु यह प्रयास भी असफल ही रहा ।

    पूज्य गुरुदेव के आदेश के अनुसार मैंने यह दृढ़ निश्चय कर रखा था कि भारत में दस  वर्ष तक धर्मसेवा कर लेने के  बाद मैं विश्व के अन्य देशों की धर्मचारिका के लिए अवश्य निकल पडूंगा ।परंतु इसे संभव होते न देख कर मेरे लिए यही उपाय रह गया था कि मैं अपनी नागरिकता बदल कर भारतीय नागरिकता ग्रहण कर लूं, जिससे कि मुझे भारत सरकार द्वारा भारतीय पासपोर्ट प्राप्त हो जाय और मैं कहीं भी धर्मचारिका के लिए जा सकूं । मैंने यही किया ।

     इस लेकर एक और कठिनाई खड़ी हुई । उन दिनों बरमी सरकार का एक नियम यह था कि यदि कोई बरमी नागरिक बाहर जाकर अपनी नागरिकता बदल लें तो वह गद्दार माना जायगा । उसे कभी भी देश में प्रवेश करने के  लिए एंट्री - वीसा नहीं मिलेगा ।यदि वह ट्रांजिट वीसा से आये तो भी एयरपोर्ट पर वह अपने विमान पर ही बैठा रहेगा । उसे नीचे उतरने नहीं दिया जायगा ।

    यह अत्यंत दुःखद स्थिति थी ।मैं अपनी जन्मभूमि और धर्मभूमी प्रवेश तक नहीं कर सकता था । स्थिति और अधिक दुःखद इस कारण हो  गयी कि वहां के प्रमुख भिक्षुओं ने मेरा बहुत कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया कि अब न मैं बौद्ध हूं और न  बौद्धिधर्म की शिक्षा देता हूं । उनकी शंकाओ  का  समाधान करने के लिए मेरे पास  बहुत  सामग्री  थी परंतु  मैं  असमर्थ  था  ।  क्योंकि  जब  उस  देश  में  जा  ही  नहीं  सकता  तब  पत्राचार  द्वारा  इन  प्रबल शंकाओं का समाधान कैसे करता  ?

     सौभाग्यवश बर्मा  का. राष्ट्राध्यक्ष  डॉ.  मौं   मौं   अवकाश  प्राप्त करके  भारत आया । यहां के बरमी  दूतावास  में  उसकी  पुत्री नौकरी  कर  रही  थी  । उसने  अपने  पिता को  बताया कि बरमा  का  कोई  गोयन्का  यहां  और  विश्व  में  धर्मप्रसारण  का  बहुत  सफलतापूर्वक  कार्य  कर रहा हैं  लेकिन  उसे  वह  अपना कोई अलग  धर्म  बताता  हैं  ।  डॉ.  मौं  मौं  ने  रंगून  रहते  हुए  मेरी  कड़वी  निंदा  सुन  रखी  थी  । अतः  वह  अपनी. बेटी  और  पत्नी  को  लेकर  मुझसे  मिलने  जयपुर  चला  आया  । जिस बात  को  लेकर  म्यांमा  में  मेरी  निंदा  हो  रही  है  उस  पर  जब  उसने  बातचीत  शुरू  की  तब  मैंने  कहा  कि  मैं  बरमा  का  पुत्र  हूं ।
वहीं मुझे  भगवान  का  धर्म मिला  । उस सच्चाई  को  भुला  कर  बर्मा  के  साथ  गद्दारी  कैसे  कर सकता  हूं ?  इस विषय पर  अधिक बातचीत  करने  के  पहले  मैंने  उससे  निवेदन  किया  कि  क्यों  न  तुम  तीनों  इस  शिविर  में  बैठ  जाओ  ।  स्वयं  जांच  कर  देखो  और  मुझे  मेरी  गलती  बताओ  । जो  सचमुच  गलत  होगा,  उसे  सुधारने  में मुझे  जरा  भी   हिचक  नहीं  होगी  ।  संयोग  से  उसी  दिन  जयपुर  का  शिविर  आरंभ हो  रहा   था  ।  वे  तीनों  उसमें   बैठ  गये  ।

      डॉ.  मौं  मौं   पालि   और भगवान  की  वाणी का  बहुत  बड़ा  विद्वान  था  ।  उसे  सच्चाई  समझने  में  देर  नहीं  लगी ।  शिविर  समापन  पर  जब  वह  मुझसे  मिला  तब  उसकी  आँखों  से  हर्ष की  अश्रुधाराएं  बह  रही थीं  ।  उसने  कहा  मैं  अपने  आपको   बुद्ध   की   शिक्षा  बहुत  बड़ा  विद्वान  मानता  था  परंतु  अब  तुम्हारे  शिविर   में  बैठने  पर   ही   समझ  पाया  कि  भगवान  की  सही  शिक्षा  क्या  हैं ! अतः बर्मा  लौट  कर  वह  देश  कैबिनेट  से  मिला । राष्ट्राध्यक्ष  पद  से  त्याग  पत्र  देने  पर  भी  उसका  वहां  बहुत  सम्मान  था  ।  उसने   कैबिनेट  के  सदस्यों  को  समझाया  कि  गोयन्का  जो  कर  रहा  हैं  वह  बिल्कुल  सही है । अपने  भिक्षु ही  भ्रांत  हैं  ।  अतः  उसे  बुला  कर  भिक्षुओं  से  बातचीत  करायी  जाय ।

     उन  दिनों  ऑस्ट्रेलिया  में  सिडनी  के  धम्मभूमि  विपश्यना  केंद्र  पर  मेरा  शिविर  चल  रहा  था  । यकायक  आस्ट्रेलिया स्थित  बरमा  के  राजदूत  का  मेरे  नाम  फोन  आया  । उसने  कहा  कि  सयाजी  ऊ  गोयन्का ! आप  आस्ट्रेलिया से सीधे  भारत  न  लौटें । पहले बरमा  रुकें  और  तब  भारत  जायें  । मैंने  कहा मैं  बरमा  कैसे  जा  सकूंगा ? मुझे  तो  वहां  के  लिए विसा  ही  नहीं. मिल  सकता । तब  उसने  हँसते  हुए  कहा कि आप  क्यों  चिंता  करते  हो  ?  वीसा तो  मैं ही दूंगा । अब  आपको सामान्य वीसा  ही  नहीं , बल्कि  ससम्मान  राजकीय  अतिथि  का  वीसा दिया  जायगा  । मैं  चौंका,  यह  सब  क्यों और  कैसे  हो  रहा  हैं ?  पुरंतु मन  में एक  आह्लाद  भी हुआ  कि मैं  अपनी  मातृभूमि  और  धर्मभूमि जा सकूंगा  ।  

    राजकीय  अतिथि  वीसा  के  साथ  रंगून. पहुँचा  तो   धूमधाम  के  साथ  मेरा  स्वागत  किया  गया  और  मुझे  शहर  में  सरकारी  अतिथिगृह ले गये ,  जहां  मेरे  ठहरने  का  प्रबंध किया  हुआ  था  । परंतु  मैं  इसके लिए  तैयार  नहीं  हुआ  । मैंने  कहा  मेरा पुत्र को श्वे (बनवारी) यहीं  रहता  हैं  ।  मैं. उसके घर  पर ही  टिकूंगा  । उन्होंने  स्वीकार  किया  । अपने पुत्र के घर टिकने के बाद  जब  डॉ.  मौं  मौं  मुझसे  मिलने  आया  तब  मैंने  पूछा  कि यह सब  क्यों  हो  रहा  हैं  ? उसने  विनम्रभाव  से बताया कि  हमारे यहां  के  प्रमुख  भिक्षु  तुम्हारी  कड़ी आलोचना  कर  रहे  हैं । आपने जैसा मेरा  समाधान  किया  वैसे ही मुझे विश्वास  हैं  कि  इनका  भी  कर  पाओगे । इसीलिए  कल यहां के प्रमुख विद्वान  भिक्षुओं की  एक  सभा  बुलायी  गयी  हैं  जिसे  आप  द्वारा  संबोधित किया  जायगा  और  बताया  जायगा कि  आप  बौद्धधर्म  क्यों  नहीं  सिखा रहे  हैं । यह सुन  कर मैं प्रसन्न हुआ , क्योंकि  मैं भी यही   चाहता  था  । बरमा  के  लोगों  में मेरे  प्रति  जो  गलत  धारणा  उत्पन्न हुई हैं, वह दूर कर दी जाय ।

     जब मैंने उन्हें कहा कि भगवान की मूल वाणी में उनकी शिक्षा  को     धर्म     ही कहा गया हैं, कहीं    बौद्धधर्म    नहीं । धर्म  धारण   करने  वालों को धम्मिक  
 (धार्मिक )  , धम्मट्ठ (धर्म - स्थित ) , धम्मचारी , धम्मजीवी, धम्मत्र्त्रु ( धर्मज्ञ), धम्मधर, धम्मवादी आदि  ही कहा गया हैं ।
भगवान की शिक्षा को  बौद्धधर्म  और  उनके  अनुयायियों  को  बौद्ध  कहना बाद  में  जोड़ा गया  और  हमने  नासमझी से  इसे  स्वीकार कर लिया । उससे  भगवान  बुद्ध  की  महान  शिक्षा हल्की  बना  दी  गयी  ।भगवान बुद्ध  की  शिक्षा सचमुच  महान  हैं , क्योंकि   धर्म   शब्द  सार्वजनीन  हैं, सार्वदेशिक हैं , सार्वकालिक हैं । परंतु जब उसे बौद्धधर्म कहा गया तब वह संप्रदायवादी हो गया । वह संकुचित होकर केवल एक संप्रदाय तक  सीमित रह गया । हमने नितांत  नासमझी से ही इस 
अप्पमाणो  धम्मो को पमाणवन्तो बना दिया । असीम को ससीम कर दिया । महान को लघु बना दिया ।  

        मेरे प्रवचन के बाद भिक्षुओं ने कहा कि हमें  दो  दिन  का  समय  दिजिये । हम देखेंगे कि क्या सचमुच   बुद्धवाणी   में. बौद्धधर्म  और  बौद्ध   शब्द   हैं कि  नहीं  ।  सभा  कि  अध्यक्षता मेरा  धर्ममित्र  और धर्मभाई मांडले  यूनिवर्सिटी  का  अवकाशप्राप्त  वाइसचांसलर डॉ. ऊ को  ले  कर  रहा  था । उसने  एक नया प्रस्ताव लाते हुए कहा कि  बरमी  भाषा  में  धम्म  के  लिए  तया  (तरा ) शब्द  हैं । उसमें कोई  परिवर्तन  नहीं  किया  गया । आज भी  हम कहते  हैं ---चलो ,  अमुक भिक्षु का प्रवचन हैं, चल कर उससे तया सुनें । अथवा चलो तया ( साधना ) में बैठें । 
परंतु कभी नहीं कहते कि बौद्धतया  चलें  या  बौद्धतया की साधना में बैठें । सचमुच बुद्ध ने बौद्ध शब्द का प्रयोग ही नहीं किया । यह   अंग्रेजी  राज्य  में हुआ ,  जब  धर्म  बौद्धिज्म  और धर्म  धारण  करने  वालों  को  बुद्धिस्ट  कहने  लगे  ।   इस व्याख्या  से  सभी  भिक्षु  बहुत प्रसन्न  हुए ।  सब  के  मन का  संदेह  दूर  हुआ । बर्मी सरकार  ने  ' महासद्धम्मजोतिद्धज ' अलंकरण से मुझे विभूषित किया ।

       मेरे  विरुद्ध  ऐसा ही झूठा आरोप श्रीलंका  के .विद्वान  भिक्षुओं ने  लगाया  था कि  मैं बौद्धधर्म  न  सिखाकर बुद्ध की शिक्षा  को  बिगाड़ रहा हूं । सौभाग्य से  न्यूयॉर्क  में  इसी विषय  पर  मेरे  दो  प्रवचन हुए, 
जिन्हें सुन कर  अमेरिका में  श्रीलंका  का  राजदूत  बहुत  प्रभावित हुआ और उसे अपने  विद्वान  भिक्षुओं  की गलती  स्पष्टतया  समझ में आयी । उसने अपने देश के राष्ट्रपति श्री महेन्द्र राजपक्षे को सुचना दी कि वे मुझे राज्य  - अतिथि के रूप में बुलायें और भिक्षुओं की शंकाओं का समाधान करायें ।

      वहां भी यही हुआ । मेरी व्याख्या से भिक्षुगण भावविभोर हो उठे और उनको यह भूल समझ में आयी कि  भगवान   के द्वारा सिखाये गये धर्म को बौद्धधर्म  कह कर हमने उसे एक सांप्रदाय में बांध दिया । जबकि भगवान  जातिवाद  के  ही. नहीं, संप्रदायवाद  के  भी  बड़े विरोधी. थे । मेरे वहां तीन प्रवचन हुए जिसमें  वास्तविकता  एकदम स्पष्ट हो गयी । वहां के राष्ट्राध्यक्ष श्री महेन्द्र राजपक्षे  ने  मुझे जिनसासनसोभन  पटिपत्तिधज नामक अलंकरण से सम्मानित किया और वहां के  प्रमुख भिक्षु संघ ने परियत्ति  विसारद  की  उपाधि से सम्मानित किया । 

     महत्व इन उपाधियों का नहीं, बल्कि इस बात हैं कि वहां के शीर्षस्थ विद्वानों ने भी यह सत्य स्वीकार किया कि बुद्ध ने धर्म सिखाया , न  कि  बौद्धिधर्म । लोगों को धार्मिक बनाया , न  कि बौद्ध ।

        भारत लौटने पर मैंने अपने शोधकर्ता शिष्यों को यह देखने के लिए लगाया कि बुद्धवाणी में कहीं बौद्ध शब्द तो नहीं है । उन्होंने अनुसंधान करके समग्र पालि साहित्य में, यानी, केवल तिपिटक में ही नहीं, बल्कि उनकी अर्थकथाएं , टीकाएं और अनुटीकाएं भी सीडी - रोम में निवेषित कर रखी थीं । उनका अनुसंधान किया गया तो पाया कि सारे पालि  वाड्मय में धम्म से जुड़े हुए १७,०७३ शब्द हैं परंतु किसी एक के साथ भी बौद्ध शब्द नहीं जुड़ा है ।

     स्पष्ट है भगवान बुद्ध ने धर्म सिखाया  न  कि  बौद्धधर्म ; लोगों को  धार्मिक  बनाया  न  कि  बौद्ध । हमने धर्म शब्द के साथ बौद्ध शब्द जोड़ कर कितनी बड़ी भूल की । अब उसे सुधारें । 

     हमारे लिए बुद्ध, धम्म और संघ ही त्रिरत्न हैं, न  कि बौद्धधर्म और  बौद्धसंघ । हम बुद्ध, धम्म और संघ की शरण जाते हैं, न कि बौद्धधर्म और बौद्ध संघ की । हम स्पष्ट ही कहते हैं -- नत्थि मे सरणं अत्र्त्रं, धम्मो मे सरणं वरं , यानी , शरण धर्म की हैं, न कि बौद्धधर्म की । इसके बाद जब प्रज्ञा  का  काम  सिखाया जाता है, तब उसमें शरीर पर होने वाली संवेदनाओं को साक्षीभाव से देखना सिखाया जाता है । ये संवेदनाए सब को होती हैं । किसी एक संप्रदाय के लोगों तक सीमित नहीं होतीं । अतः शील , समाधि, प्रज्ञा के धर्म पर किसी एक संप्रदाय की मनोपोली नहीं हेती ।

   भगवान बुद्ध ने जो सार्वजनीन धर्म सिखाया उसे अरियो अट् ठडि्गको  मग्गो कहा  यानी शील, समाधि, और प्रज्ञा का आठ  अंग वाला मार्ग जो किसी भी  अनार्य को  आर्य बना दे । अधार्मिक को धार्मिक बना दे   ।


                 एस एन गोयन्का

  मंगल हो  भलं हो कल्याण हो

🌷 विपश्यना साधना परिचय 🌷


विपश्यना (Vipassana) भारत की एक अत्यंत पुरातन ध्यान-विधि है। 

इसे आज से लगभग २५०० वर्ष पूर्व भगवान बुद्ध ने पुन: खोज निकाला था। 

विपश्यना का अभिप्राय है कि जो वस्तु सचमुच जैसी हो, उसे उसी प्रकार जान लेना। यह अंतर्मन की गहराइयों तक जाकर आत्म-निरीक्षण द्वारा आत्मशुद्धि की साधना है। अपने नैसर्गिक श्वास के निरीक्षण से आरंभ करके अपने ही शरीर और चित्तधारा पर पल-पल होने वाली परिवर्तनशील घटनाओं को तटस्थभाव से निरीक्षण करते हुए चित्त-विशोधन और सद्गुण-वर्धन का यह अभ्यास (Dhamma), साधक को किसी सांप्रदायिक आलंबन से बॅंधने नहीं देता। 

इसीलिए यह साधना सर्वग्राह्य है, बिना किसी भेदभाव के सबके लिए समानरूप से कल्याणकारिणी है।

1) विपश्यना क्या नहीं है:

विपश्यना अंधश्रद्धा पर आधारित कर्मकांड नहीं है।यह साधना बौद्धिक मनोरंजन अथवा दार्शनिक वाद-विवाद के लिए नहीं है।यह छुटी मनाने के लिए अथवा सामाजिक आदानप्रदान के लिए नहीं है।यह रोजमर्रा के जीवन के ताणतणाव से पलायन की साधना नहीं है।

2)  विपश्यना क्या है:

यह दुक्खमुक्ति की साधना है।

यह मनको निर्मल करने की ऐसी विधि है जिससे साधक जीवन के चढाव-उतारों का सामना शांतपूर्ण एवं संतुलित रहकर कर सकता है। यह जीवन जीने की कला है जिससे की साधक एक स्वस्थ समाज के निर्माण में मददगार होता है।

विपश्यना साधना का उच्च आध्यात्मिक लक्ष्य विकारों से संपूर्ण मुक्ति है। उसका उद्देश्य केवल शारीरिक व्याधियों का निर्मूलन नही है। लेकिन चित्तशुद्धि के कारण कई सायकोसोमॅटीक बीमारिया दूर होती है। 

वस्तुत: विपश्यना दुक्ख के तीन मूल कारणों को दूर करती है—राग, द्वेष एवं अविद्या। 

यदि कोई इसका अभ्यास करता रहे तो कदम-कदम आगे बढ़ता हुआ अपने मानस को विकारों से पूरी तरह मुक्त करके नितान्त विमुक्त अवस्था का साक्षात्कार कर सकता है।

चाहे विपश्यना बौद्ध परंपरा में सुरक्षित रही है, फिर भी इसमें कोई सांप्रदायिक तत्त्व नहीं है और किसी भी पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति इसे अपना सकता है और इसका उपयोग कर सकता है। 

विपश्यना के शिविर ऐसे व्यक्ति के लिए खुले हैं, जो ईमानदारी के साथ इस विधि को सीखना चाहे। इसमें कुल, जाति, धर्म अथवा राष्ट्रीयता आड़े नहीं आती। 

हिन्दू, जैन, मुस्लिम, सिक्ख, बौद्ध, ईसाई, यहूदी तथा अन्य सम्प्रदाय वालों ने बड़ी सफलतापूर्वक विपश्यना का अभ्यास किया है। 

चूंकि रोग सार्वजनीन है, अत: इलाज भी सार्वजनीन ही होना चाहिए।





Books are always best Friends

World Books Day, विश्व पुस्तक दिवस,  R. K. Narayan
Dr. Anupama Chaturvedi एक अच्छी आयुर्वेद विशेषज्ञ की साथ ही अच्छी लेखिका भी है. इन्हें भ्रमण का विशेष शौक है साथ ही उसका बड़ा ही सजीव वर्णन इनकी खासियत है. किसी भी विषय पर इनका धारा प्रवाह लेखन पूरा लेख पढने को मजबूर कर देता है.

"रतन,घर चल। मदन छत पर चल।" 

बिना मात्रा के इन छोटे छोटे वाक्यों से पुस्तक पढ़ना शुरू किया था। उम्र होगी तीन साल, महीने भर में बारहखड़ी याद करके मात्रा वाले वाक्यों को पढ़ने के साथ ही, प्राथमिक कक्षाओं में आने वाली हिन्दी की पुस्तक को पूरा पढ़ लिया। मुझसे बड़ा भाई तीसरी कक्षा में, उसकी हिन्दी की पुस्तक में पहला पाठ कविता थी, जिसे पढ़ने के बाद, ढपोर शंख, झीतरिया,नेवला और मूर्ख महिला जैसी सचित्र कहानियों को कितनी ही बार पढ़ा। 

पुस्तकें ही खिलौने जैसी लगती, जिनमें एकांकी,नाटक , कहानियों के पात्रों के साथ काल्पनिक खेल चलता रहता। थोड़े बड़े होने पर चंपक,नन्दन,पराग, बाल भारती, चंदामामा जैसी पुस्तकों से परिचय हुआ, पाठ्यक्रम की पुस्तकें अरुचिकर लगने लगती,जो मजा इन्हें अपनी सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में छिपा कर पढने मे आता,पकड़े जाने का डर भी उस मजे के आगे कुछ नहीं।
किताबों की दुनिया से सीखे सबक, अनुभवों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को उसकी रुचि के अनुसार पुस्तक पढ़ने में जो आनंद आता है,वह आनंद अवर्णनीय है। 


विश्व में लाखों पुस्तकालय होंगें,करोड़ों पुस्तकें होंगी,हम अपने जीवन में गिनती की पुस्तकें ही पढ़ पाते हैं,और उनमें से अल्प ही स्मरण रख पाते हैं। पुस्तकें किस क्षेत्र से संबंधित है, किस विषय की है ,पढ़ने वाले का व्यक्तित्व प्रभावित हुए बिना नहीं रहता। मेरे सिरहाने शरदचंद्र, प्रेमचंद, आर. के. नारायण, शिवानी से लेकर निर्मला भुराड़िया, प्रभा खेतान,मैत्रेयी पुष्पा, कृष्ण सोबती, चित्रा मुद्गल ,उषा प्रियम्वदा आदि का साहित्य मुझे उनके अनुभवों की आंच में पकाया है तो आनंद के सिरहाने "रिच डैड, पुअर डैड","चिकन सूप बार द सोल" "द मोंक हू सेल हिज फरारी" सेवन हेबिट्स आफ् हाइली इफेक्टिव पीपल" जैसी प्रेरक किताबें या "किंडल "पर मेरे लिए नीरस विषय प्रोद्योगिकी और टेक्नोलॉजी से संबंधित पुस्तकों का ढेर डाउनलोड किया हुआ मिलेगा। तकनीक ने एक छोटा सा पुस्तकालय आठ से दस इंच की स्क्रीन में समाहित कर दिया। लेकिन मै उस स्क्रीन में किताबों के पन्ने बदलने की आवाज,उन पन्नों में बसी खुशबू ,पन्नों पर बिखरे अक्षरों,शब्दों को महसूस नहीं कर पाती,जो शब्द हाथ में पकड़ी किताब में प्रवाह में बहते दिखाई देते हैं, कभी मुस्कराते,कभी उदास ,कभी जोर से खिलाखिलाते।


 "विश्व पुस्तक दिवस " पर उन सभी महान् लेखकों ,रचियताओं को श्रद्धा से नमन, जिन्होंने कितने धैर्य ,विद्वता से एक नहीं अनेक ग्रन्थो, महाकाव्यों,कथाओं, उपन्यासों ,नाटकों ,निबंधों की रचना कर समाज के लिए पुस्तक रुप में प्रस्तुत किया। पुस्तकों के प्रति आजकल रुचि कम हो रही है, तकनीकी क्रांति ने मोबाइल , इंटरनेट जैसी सुविधाओं के उपयोग से विशिष्ट विषय से संबंधित जानकारी त्वरित उपलब्ध कराई है, फिर भी हमें आने वाली पीढ़ी के लिए पुस्तकों के प्रति लगाव उत्पन्न करना होगा 
,जिससे सांस्कृतिक विरासत को वे भी भविष्य में हस्तांतरित कर सके। 

"विश्व पुस्तक दिवस "की सभी मित्रों को शुभकामनाएं।



साभार 

Yatra ~ Puri

Dr. Anupama Chaturvedi  Puri yatra

Dr. Anupama Chaturvedi एक अच्छी आयुर्वेद विशेषज्ञ की साथ ही अच्छी लेखिका भी है. इन्हें भ्रमण का विशेष शौक है साथ ही उसका बड़ा ही सजीव वर्णन इनकी खासियत है.

चैत्र नवरात्र के साथ ही भारतीय नववर्ष प्रारंभ हो चुका है। अभी उड़ीसा की संस्कृति को थोड़ा बहुत देखकर आई हूं। भारत की विविधताओं के रंगों में एक बहुत उजला रंग,उड़ीसा का। छोटे बेटे अनुज के दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 29 मार्च को समाप्त हुई,दो अप्रेल को कोटा से जनशताब्दी से दिल्ली, दिल्ली से शाम की फ्लाइट से भुवनेश्वर पहुंचे।

भुवनेश्वर से लगभग डेढ घण्टे की दूरी पर पुरी, जगन्नाथ की हमारे चार धामों में से एक।  पुरी पहुंचते पहुंचते रात दस बज गए , सडक के एक ओर बंगाल की खाडी का विशाल समुद्र तीव्रता से थपेडे देता शोर करता हुआ किसी जिद्दी बच्चे की तरह ,किसी की भी नही सुननेवाला हो,जैसा लगा,रात्रि की शांति मे उसकी लहरों का शोर बार बार ध्यान आकर्षित करता। समुद्र भी आकर्षित होता ही है...चन्द्रमा की कलाओं से..।

पुरी का सूर्योदय का सौन्दर्य अद्भुत है,दूसरे दिन तड़के ही पांच बजे समुद्र तट पर सूर्योदय की प्रतीक्षा में बैठकर सागर की लहरों के बहाव को देखते रहे.. ,"यहां सूरज कब तक निकलेगा"किसी चायवाले से पूछा तो उसके उत्तर से निराश हो ,वापस होटल। "आज तो मेघ आ गया,आज सोरज कैसा निकलेगा".

दिन में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से पहले हमारे पूर्वजो की वंशावली संभालकर रखने वाले पंडित से मिलने पर पता चला कि उनकी बही खाते में उड़िया भाषा में हस्तलिपि में हमारे पूर्वजों के नाम पते बिल्कुल सही निकले। इतिहास में प्रमाणित जानकारी के लिए लिखित प्रमाणों का एक उदाहरण। कभी किसी काल में पूर्वजों द्वारा यहां की गयी यात्रा का उल्लेख संभाल कर रखना, "डाक्यूमेंट मैनेजमेंट" .... । 

पंडित जी के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के बाद , यहां का महाप्रसाद खाने का जो आनंद मिला ... मिट्टी के छोटे-बड़े बर्तनों में बनाये बात,दाल,साग, मिष्ठान, मालपुआ सभी गर्म और स्वादिष्ट। घर पर कभी भी कद्दू की सब्जी की तरफ न देखने वाला अनुज, केले के पत्ते पर जिस रुचि से मालपुआ खाया उसी रुचि से मिट्टी की छोटी हांडी से परोसी कद्दू की गर्म सब्जी को खाने लगा।.जगन्नाथ का भात जगत पसारे हाथ" 

शाम को होटल के सामने ही फैले विस्तृत खूबसूरत समुद्र तट पर थोड़ी देर बैठने के बाद , हमारी ओर आती लहरों को देख,उन मचलती,बिखरती लहरों के निमन्त्रण की अवग्या कैसे की जाती? उन लहरों के साथ हमारा मन भी मचल गया और तेजी से पास आती लहरों के पानी के साथ हमने तन के साथ मन को भी एक अलग अनुभव से भिगो दिया।

दूसरे दिन सुबह चिल्का भ्रमण पर निकले ,पूरा दिन नौका पर ,पानी में।शाम कोवापस पुरी। चिल्का के रास्ते में छोटे छोटे गाँव,सडक के दोनो ओर नारियल के तरु के साथ बहुत से स्थानीय पादपो के घने झुरमुटों की सुन्दरता। छोटे छोटे पोखर जिनमे मछली पालन, कमल और मखाने की खेती..। चिल्का में प्रवासी पक्षियों की संख्या अप्रेल मे कुछ कम हो जाती है,पर जिसे देखने के लिए तनु,अनुज उत्साहित थे,वह दिख ही गयी,डाल्फिन। हमारी नाव के आस पास पानी की सतह पर आती और बहुत चपलता से झलक दिखा कर वापस पानी में, मोबाइल के कैमरे नही पकड पाए।

कोणार्क के सूर्य मन्दिर की स्थापत्य शैली अनूठी होने से विश्व संरक्षित स्मारको में इसकी गणना की गई है,अगले दिन कोणार्क पहुंचने से पूर्व चन्द्रभागा बीच पर ऊंची लहरो को देखना रोमांच पैदा करने वाला अनुभव। तेरहवीं सदी के अन्दर बिना किसी यांत्रिकी तकनीक की सहायता से तत्कालीन समय में इतने श्रेष्ठ निर्माण किया जाना,आश्चर्य में डाल देता है। पिछले वर्ष तमिलनाडु में देखे तंजोर, महाबलिपुरम, त्रिची, मदुरै के विशाल मन्दिरों की स्मृति पुनः स्मरण हो आई, कहीं मन में कसक भी रही ,इतिहास में इन स्थानों को वह स्थान नहीं मिला, जितना ताजमहल या मध्यकालीन स्मारको को मिला। धौलागिरी पर बुद्ध की विभिन्न मुद्राओं की मूर्तियां हर आने वाले पर्यटक को सम्मोहित करती है।

भुवनेश्वर में विशाल मन्दिर लिंगराज मन्दिर में दर्शन के साथ वहा की स्थापत्य शैली कोणार्क के समान उन्नत है। नन्दनकानन के विशाल जैविक विविधताओं से भरे उद्यान में भयानक अजगर,सर्प ,राइनो,शेर,सफेद बाघ ,जिराफ को सफारी में देखना रोमांचक था।

ओला,उबर,ओयो,जोमेटो,स्वीगी जैसी सुविधाएं यात्राओ को सहज सुगम बना देती है, मोबाइल से मात्र ओर्डर किया,सारी सुविधाएं उपलब्ध,चाहे स्थानीय साइट सीन हो या शाकाहारी जैन भोजन ..। तनु( भान्जी) के द्वारा स्थान स्थान पर इन सुविधाओं को लेने से यात्रा का आंनद स्मरणीय बन गया।


साभार 
डॉ. अनुपमा चतुर्वेदी



विशेष भाग्य रेखा बनाती है जीवन को सफल

विशेष भाग्य रेखा


हाथ में अंगुलियों के पास, हृदय रेखा के ऊपर, वृहस्पति, शनि व सूर्य के नीचे एक रेखा देखी जाती है। कई व्यक्ति इस रेखा को शुक्र मुद्रिका समझते हैं, परन्तु यह शुक्र मुद्रिका न होकर विशेष भाग्य रेखा होती है। यह रेखा सुख, प्रसिद्धि एवं समृद्धि का लक्षण है। यह हाथ का मुल्य बढ़ाने वाली और छोटी होने पर भी अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। वृहस्पति से सूर्य के नीचे तक इसकी स्थिति अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है और इसी स्थिति में यह सर्वोत्तम मानी जाती है।

शुक्र मुद्रिका शनि की अंगुली के पास से आरम्भ होकर सूर्य व बुध की अंगुली के बीच जाती है। परन्तु विशेष भाग्य रेखा मुड़ कर सूर्य के अंगुली पर नहीं जाती। कई बार टूटी शुक्र मुद्रिका का एक भाग भी ऐसा ही लगता है अत: सावधानी से इसका निर्णय कर लेना चाहिए। इसकी उपस्थिति में जंघा पर तिल होता है यही इस लक्षण की पुष्टि है।

सूर्य, शनि व वृहस्पति पर विशेष भाग्य रेखा होने पर व्यक्ति जीवन में विशेषता रखते हैं और व्यक्तिगत गुणों के आधार पर ही उन्‍नति करते हैं। खोज करने वाले, लेखक, राजनीतिज्ञ व राजदूत आदि के हाथों में ऐसी रेखाएं देखी जाती हैं। यें रेखाएं उच्च पदस्थ सरकारी कर्मचारीयों, विशिष्‍ट पदों पर कार्य करने वाले, लिमिटेड कम्पनियों के प्रशासकों, सेना के अधिकारी व उद्योगपतियों के हाथों में पाई जाती हैं। इसके साथ गोलकार जीवन रेखा, एक से अधिक भाग्य रेखाएं व हाथ सुन्दर भी हो तो क्या ही कहना? वस्तुत: यह रेखा अन्य सभी रेखाओं व लक्षणों का मुल्य बढ़ा कर कई गुणा कर देती है।

 विशेष भाग्य रेखा होने पर व्यक्ति की नौकरी का स्तर अपेक्षाकृत ऊचा होता है, ये अपने कार्य में स्वतंत्र होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि इनके ऊपर कोई दूसरा अफसर या उच्च अधिकारी नहीं होता, यदि होता भी है तो वह इनके लिए रुकावट नहीं बनता, इनका व्यक्तित्व स्वतंत्र होता है। वृहस्पति पर जीवन रेखा से रेखाएं जाने और भाग्य रेखाएं अनेक होने पर ऐसे व्यक्तियों की प्रत्येक इच्छा पूर्ण होती है व्यापारियों के हाथों में ऐसा होने पर बड़े व्यापारी होते हैं। छोटा या प्रशासक हाथ होने पर ऐसे व्यक्ति विभाग के प्रमुख अधिकारी जैसे डायरेक्टर, चेयरमैन, स्वामी या प्रबन्धक होते है। बड़े-बड़े प्रशासनिक अधिकार सम्पन्न व्यक्तियों, नेताओं व पुलिस अफसरों के हाथों में भी ऐसी रेखाएं होती हैं।

इस रेखा की पुष्टि का चिन्ह जंघा पर तिल होता है। एक हाथ में यह रेखा होने पर उस से दूसरी जंघा पर तिल पाया जाता है।

बुध की अंगुली का नाखून छोटा व चौकोर हो तो विशेष भाग्य रेखा वाले व्यक्ति राजनैतिक जीवन में ख्याति प्राप्त करते हैं, या तो ये चुनाव लड़ते हैं या योग्यता के आधार पर मनोनीत किये जाते हैं। निर्विरोध चुने जाने वाले व्यक्तियों के हाथों में भी ऐसी ही रेखाएं होती हैं। ऐसे व्यक्ति किसी संस्था के प्रधान या मंत्री भी होते हैं।

हाथ निकृष्‍ट होने पर विशेष भाग्य रेखा हो तो अपने ही स्तर के व्यक्तियों में सम्मान प्राप्त करते हैं और उनका मार्ग-दर्शन करते हैं परन्तु हाथ उत्तम होने पर ऐसे व्यक्ति सेना नायक, शासन-शक्ति सम्पन्न, शोधकर्ता व असाधारण मानसिक दक्षता रखने वाले होते हैं। कलाकार, वैद्य, डॉक्टर, प्रोफेसर, वकील, इन्जीनियर, सलाहकार, एडीटर इत्यादि बोद्धिक गुण सम्पन्न व्यक्तियों के हाथों में ये रेखाएं होती हैं। ये अपने कार्य को पूरे उत्तरदायित्व के साथ पूर्ण करते हैं और जिस कुल में पैदा होते हैं उसका नाम ऊंचा करते हैं।

विशेष भाग्य रेखा होने पर चन्द्रमा से भाग्य रेखा निकल कर शनि पर जाती हो तो चुनाव लड़ते हैं। ऐसे व्यक्तियों का वंशानुगत धन्धा व्यापार होता है। भाग्य रेखा यदि हृदय रेखा पर रुकती हो तो जन सम्पर्क का लक्षण है, जिसके कारण व्यक्ति को लोकप्रियता व प्रसिद्धि प्राप्त होती है, धन का लाभ नहीं होता।
ऐसी भाग्य रेखा विशेष लम्बी होने पर व्यक्ति की रुचि साहित्य सृजन की ओर होती है। उच्च कोटि के लेखक व पत्रकारों के हाथों में भी यह रेखा पाई जाती है। मस्तिष्क रेखा दोहरी, द्विभाजित या शाखान्वित होने पर ऐसे व्यक्ति साहित्य सृजन करते हैं। शुक्र या चन्द्रमा उन्‍नत होने पर श्रृंगार-साहित्य, परन्तु बुध की अंगुली छोटी व तिरछी होने पर गन्दे साहित्य का निर्माण करते हैं। मस्तिष्क रेखा चन्द्रमा पर या उसकी ओर जाती हो तो भी व्यक्ति की रुचि श्रृंगार-साहित्य सृजन की ओर होती है। हाथ लम्बा व अंगुलियां लम्बी होने पर उत्तम, सैद्धान्तिक व लोकोपयोगी साहित्य का सृजन होता है। वृहस्पति की अंगुली बड़ी, हाथ कोमल व सभी ग्रह उन्‍नत होने पर भी ये सुन्दर व लोकोपयोगी साहित्य का निर्माण करते हैं। ऐसे व्यक्तियों का साहित्य निश्चित रूप से ही समाज में सम्मान प्राप्त करता है। हाथ में दोष होने पर उत्तम और मध्यम दोनों प्रकार के साहित्य सृजन करते हैं।

बुध की अंगुली तिरछी, वृहस्पति और बुध की अंगुलियों के नाखून छोटे व चौकोर होने पर व्यवहारिक विशेषता पाई जाती है। ऐसे व्यक्ति ज्योतिषी, हस्तरेखाविद्, वक्ता व उत्तम कोटि के आलोचक या पारखी होते हैं। बुध और शनि का नाखून छोटा होने पर धार्मिक, आत्मज्ञान या कृषि सम्बन्धी साहित्य का सृजन करते हैं। शनि श्रेष्‍ठ व शनि की अंगुली लम्बी होने की दशा में व्यक्ति धातु सम्बंधी या आध्यात्मिक साहित्य का निर्माण करते देखे जाते हैं। कुछ भी हो कोई न कोई बौद्धिक विशेषता रखते हैं। रेखाओं में दोष होने पर दोष के अनुसार इनके स्वभाव में कोई न कोई लक्षण पाया जाता है तो भी समय आने पर अपनी विशेषता प्रकट करते हैं। ये अपने कुटुम्ब में अपने समय तक सब से अधिक शिक्षा लेते हैं यद्यपि शिक्षा से इस रेखा का कोई सम्बंध नहीं है। हाथ के लक्षण उत्तम होने पर विशेष भाग्य रेखा हो तो व्यक्ति चाहे अशिक्षित ही हो धनी-मानी व प्रभावशाली होते हैं।


साभार

हृदय रेखा से जानिये प्रेम सम्बन्ध, स्वभाव व स्वास्थ्य
कब होगा आपका भाग्योदय ??
कबीर के दोहे
बस, ऐसे ही पूछ लिया !!!

हृदय रेखा में त्रिभुज देता है संपत्ति

Heart Line, ह्रदय रेखा, hriday rekha

द्विभाजित हृदय रेखा


हृदय रेखा प्रारम्भ में द्विभाजित


हृदय रेखा प्रारम्भ में द्विभाजित होने पर द्वीप का कार्य करती है। इसका आकार त्रिकोण जैसा होता है परन्तु यह द्वीप ही होता है। जिस आयु तक यह द्विभाजन होता है व्यक्ति को गृहस्थ जीवन व अन्य सम्बंधों में परेशानी रहती है। शरीर व धन कष्‍ट भी रहता है। अन्य दोष पूर्ण लक्षण होने पर विछोह या तलाक हो जाता है। इस प्रकार के द्विभाजन की दोनों शाखाएं समान मोटाई की होती हैं। शाखाएं समान मोटाई की न होने पर भी फल तो वही होता है परन्तु अधिक प्रभाव नहीं होता।


हृदय रेखा अन्त में द्विभाजित


अन्त में द्विभाजन दो प्रकार का होता है। एक तो जिस स्थान पर हृदय रेखा समाप्त होती है, वही पतली होकर द्विजिव्हाकार हो जाती है। ये जिव्हाएं पतली तथा छोटी होती हैं। यह उत्तम लक्षण है। ऐसा व्यक्ति साधारणतया जीवन भर उन्नती की ओर अग्रसर होता जाता है और निर्मल हृदय व सच्चरित्र होता है। उतार-चढ़ाव तो जीवन में आते हैं परन्तु प्रभु-कृपा से सभी बाधाएं पार हो जाती हैं। यह अन्य रेखाओं की तरह हृदय रेखा का गुण है। ऐसे व्यक्ति श्रेष्‍ठ मानव व मानसिक रूप से प्रफुल्ल होते हैं।

दूसरे प्रकार के द्विभाजन में शाखाएं लम्बी और मोटी होती हैं। यह द्विभाजन न होकर हृदय रेखा की शाखाएं ही होती हैं। कई बार एक शाखा शनि पर व दूसरी वृहस्पति पर जाती है या मस्तिष्क रेखा पर मिलती है। मस्तिष्क रेखा पर मिलने की दशा में यह दोषपूर्ण होती है और वृहस्पति पर जाने की दशा में व्यक्ति में अविश्वास की भावना पैदा करती है। ऐसे व्यक्ति हर कार्य में अपना समर्थन चाहते हैं।


हृदय रेखा या उसकी शाखा मस्तिष्क रेखा पर


यह लक्षण हाथ में तीन प्रकार से पाया जाता है:-
1- हृदय रेखा की कोई मोटी या पतली शाखा मस्तिष्क रेखा पर मिलती है। इनमें मोटी शाखा अधिक दोषपूर्ण फल करती है।
2- हृदय रेखा ही टूट कर मस्तिष्क रेखा पर मिलती है।
3- हृदय रेखा की कोई शाखा निकल कर मस्तिष्क रेखा की ओर तो जाती है परन्तु उस पर मिलती नहीं-यह अपेक्षाकृत कम हानिकर होती है।

इन रेखाओं का प्रभाव उसी आयु में होता है जब ये हृदय रेखा से निकलती हैं परन्तु मस्तिष्क रेखा में शनि के नीचे द्वीप होने पर इसका फल जिस आयु में यह हृदय रेखा से निकलती है और जिस आयु में मस्तिष्क रेखा पर मिलती है, होता है।

हृदय रेखा की शाखा का मस्तिष्क रेखा पर मिलना अत्यन्त महत्वपूर्ण लक्षण है। किसी भी समस्या पर विचार करते समय यह लक्षण देखना अनिवार्य है। जिस आयु में हृदय रेखा की काई शाखा या हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा पर मिलती है, उस समय महान् कष्‍ट, विपत्ति, मानसिक उद्वेग, धन हानि, रोग, विछोह, मुकदमें, मृत्यु या इस प्रकार की घटनाएं घटित होती हैं। घटनाओं का ज्ञान हाथ में उपस्थित अन्य लक्षणों से करना चाहिए।

यह समय शनि की साढ़ेसाती का होता है। हृदय रेखा की मोटी शाखा मस्तिष्क रेखा पर मिले तो साढ़ेसाती ओर पतली मिलने पर शनि की ढैय्या जैसा फल होता है। शाखा जितनी ही मोटी होती है अधिक कष्‍ट कारक होती है। यह शाखा मस्तिष्क रेखा पर बिना मिले समाप्त हो तो उस आयु में मानसिक कष्‍ट होता है, विशेष हानि नहीं।

हृदय रेखा से 3 या 4 शाखाएं मस्तिष्क रेखा पर मिलती हो तो व्यक्ति को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है, पूरे जीवन चैन की सांस नहीं मिलती। एक के बाद दूसरी समस्या चलती रहती है। यह पूर्व जन्म कृत किसी पाप का लक्षण है। एक से अधिक भाग्य रेखाएं, पतला अंगूठा या गोलकार  जीवन रेखा होने पर दोषपूर्ण फलों में कमी होती है।

हृदय रेखा की शाखा मस्तिष्क रेखा पर मिलने पर व्यक्ति का भाव पक्ष अधिक क्रियाशील होता है। ऐसे व्यक्ति दूसरों की राय लेकर काम करते हैं और भावुक होते हैं। दूसरे के दु:ख देख कर पसीजना, थोड़ी घटना अधिक महसूस करना व रोना इनकी आदत होती है। ऐसे व्यक्ति किसी बात को गुप्त नहीं रख सकते। थोड़ा सा परिचय या प्रेम होने पर अपने जीवन, घर या बाहर की सभी घटनाओं को दूसरे के सामने कह देते हैं। 

मस्तिष्क रेखा की शाखा हृदय रेखा पर मिलने पर उसी आयु में जीवन रेखा में दोष हो तो रोग, भाग्य रेखा में दोष होने पर काम धन्धे में परेशानी या जीवन साथी से विछोह अथवा जीवन साथी को रोग का सामना करना पड़ता है। मस्तिष्क रेखा में शनि के नीचे दोष व जीवन रेखा से कोई उल्टी रेखा निकलने पर या जीवन रेखा टूटने पर भारी बीमारी, मृत्यु, चोट या दुर्घटना का समाना करना पड़ता है। कुछ भी हो इतना अवश्य कहा जा सकता है कि जिस आयु में हृदय रेखा से शाखा मस्तिष्क रेखा पर मिलती है व्यक्ति परेशान रहता है।

हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा पर मिलने पर भाग्य रेखा, विवाह रेखा या प्रभावित रेखा में थोड़ा भी दोष हो तो पति-पत्नि या प्रेमी-प्रेमिका का विछोह हो जाता है जैसे अलग रहना, मृत्यु या कोई दूसरा कारण भी हो सकता है।

हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा व जीवन रेखा के निकास के स्थान पर मिलती हो तो ऐसे व्यक्ति जीवन में भारी गलतियां करते हैं। इस आयु में दिवालियापन, किसी सन्तान आदि की मृत्यु, रोजगार डूब जाना आदि घटनाएं होती हैं। 50 या 56 वर्ष की आयु में तो यह योग जीवन में कोई ऐसी घटना छोड़ जाता है जिसे याद करके व्यक्ति जीवन भर रोता रहता है। निश्चय ही यह लक्षण उन व्यक्तियों के हाथों में पाए जाते हैं जिन्हें पूर्व कर्मानुसार कोई विशेष दु:ख भोगना होता है। इस आयु में सम्बंधियों से झगड़ा, सन्तान मृत्यु, दुर्घटना आदि घटनाएं होती है। मस्तिष्क रेखा शाखान्वित होने पर व्यक्ति कठिनाइयों को पार जाते हैं। मस्तिष्क रेखा चन्द्रमा पर जाने की दशा में इस दुर्घटना के पश्चात् व्यक्ति का भी अन्त समीप समझना चाहिए।

यह लक्षण विवाह सम्बंध में विशेषतया दोषपूर्ण फल कारक है। भाग्य रेखा में द्वीप या प्रभावित रेखा में दोष होने पर यदि हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा पर मिले तो निश्चित ही जीवन साथी की मृत्यु या तलाक हो जाता है। हृदय या मस्तिष्क रेखा समानान्तर होने पर पति-पत्नी दोनों ही जिद्दी होते हैं और छोड़ा छाड़ी की नौबत आ जाती है। यह जिद्दीपन जीवन का सर्वनाश कर डालता है। अंगूठा न झुकने वाला होने पर यह गुण और भी बढ़ जाता है। 

हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा पर मिलने पर यदि मंगल रेखा में द्वीप, जीवन रेखा टूटी, भाग्य रेखा में द्वीप, प्रभावित रेखा में द्वीप, विवाह रेखा का झुकाव हृदय रेखा की ओर, शुक्र पर तिल, वृहस्पति की अंगुली सूर्य की अंगुली से अधिक छोटी आदि अन्य लक्षण भी हों तो जीवन भर जीवन साथी का सुख नहीं होता। ऐसे व्यक्ति कई-कई तलाक लेते देखे जाते हैं। मस्तिष्क रेखा का अन्त मंगल पर, हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा पर मिलती हो, विवाह रेखा में द्वीप, जीवन रेखा सीधी या जीवन और मस्तिष्क रेखा का जोड़ लम्बा हो तो पति-पत्नी एक दूसरे पर शंका करते हैं, लांछन लगाते हैं, लड़ते-झगड़ते हैं और अन्त में तलाक हो जाता है।

सूर्य के नीचे हृदय रेखा टूट कर मस्तिष्क रेखा पर मिली हो तो निश्चय ही तलाक हो जाता है या तलाक जैसी दशा को सम्बंध पहुंच जाते हैं। इस दशा में विवाह रेखा में तारा या विवाह रेखा मुड़ कर हृदय रेखा पर मिलना आदि लक्षण भी हाथ में पाए जाते हैं। ऐसे व्यक्तियों के वंश में पहले भी कोई न कोई एक से अधिक विवाह करता है।

हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा पर मिलने की दशा में अंगुलियों में छिद्र हों तो दोनों भुजाओं पर तिल होता है। ऐसे व्यक्ति स्वतंत्र मस्तिष्क होते हैं। हाथ की दशा अच्छी होने पर सम्पत्ति का निर्माण करते हैं। यह चमसाकार हाथ का एक मुख्य लक्षण है। प्रत्येक चमसाकार हाथ में हृदय रेखा की कोई शाखा मस्तिष्क रेखा में मिलना व अंगुलियों में छिद्र होना आवश्यक होता है। ऐसे व्यक्ति संघर्षमय जीवन व्यतीत करने के पश्चात् ही उन्‍नति करते हैं तथा व्यक्तिगत चरित्र एवं प्रयास के द्वारा समाज में अच्छी स्थिति बना लेते हैं। ये ऐसा कार्य नहीं करते जिसका समाज में विरोध हो या इनके सम्मान को ठेस लगे। इनके माता-पिता में से एक का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तथा एक बहन को भी विवाह के पश्चात् कुछ न कुछ मानसिक परेशानी अवश्य रहती हैं। कुटुम्ब में किसी न किसी व्यक्ति को सांस या हृदय रोग पाया जाता है। इनका स्वयं का भी हृदय कमजोर होता है। ऐसे व्यक्तियों को कोई गन्दी आदत नहीं डालनी चाहिए अन्यथा छोड़ना दुभर हो जाता है।

भाग्य रेखा हृदय रेखा पर मिलने की दशा में अन्य लक्षणों के समन्वय से जो फलादेश होते हैं वे यथा स्थान बता दिए गये हैं। यहां इतना ही कहा जा सकता है कि किसी भी आयु में दोषपूर्ण फल का जितना अनुमान होता है, इस लक्षण की उपस्थिती उसमें अनेक गुणा वृद्धि कर देती हैं और जिन फलों या कष्‍टों के घटित होने की केवल सम्भावना होती है यह लक्षण उसे अवश्यम्भावी कर देता है।


काली हृदय रेखा


हृदय रेखा का रंग काला होना भी इसका दोष है। रंग का निर्णय हाथ को फैलाकर रेखा को चौड़ा कर के किया जाता है। ऐसे व्यक्ति मन, विचार व कर्तव्य की दृष्टि से अच्छे नहीं होते। शुक्र उन्‍नत होने पर ये कामुक, चन्द्रमा उन्‍नत होने पर वहमी, वृहस्पति उन्‍नत होने पर अभिमानी, बुध की अंगुली तिरछी होने पर चोर, झूठे व षड़यन्त्रकारी होते हैं। हाथ भारी होने पर दोषों में कमी और पतला व दोषपूर्ण होने पर वृद्धि हो जाती है। काली हृदय रेखा विवाह में रुकावट करती हैं परन्तु यह स्वतन्त्र लक्षण नहीं है।

ऐसे व्यक्ति जल्दबाज होते हैं, मनोनुकूल कार्य न होने पर इन्हें क्रोध आ जाता है। इनमें गाली देने की आदत पाई जाती है, अंगूठा कम खुलने पर यह आदत वृद्धावस्था तक रहती है फलस्वरूप इनका अन्तिम जीवन दु:खमय बीतता है। इस प्रकार की स्त्रियां चिड़चिड़ी व क्रोधी होती हैं, सन्तान को प्यार करने के बजाय मारती पीटती है और फिर पश्चाताप करती हैं। इनके जीवन में बिना मतलब के लड़ाइ-झगड़े खड़े रहते हैं। स्तर से नीचे के कार्य करने के कारण इन्हें कुटुम्ब, समाज तथा जाति विरोध का सामना करना पड़ता है।

काली हृदय रेखा वाले व्यक्ति काली, भैरव, हनुमान या शिव आदि रौद्र देवताओं की उपासना करते हैं और शीघ्र सफल होते हैं, उपासना के लक्षण होने पर ही उपरोक्त फल कहना चाहिए। इस दशा में मस्तिष्क रेखा दोषपूर्ण व अंगूठा लचीला होता है।


लाल हृदय रेखा


रेखाओं का रंग साधारणतया देखने पर पता नहीं लगता। हाथ को फैला कर या रेखाओं को चौड़ा करके देखने से रंगों का ज्ञान स्पष्‍ट रूप से हो जाता है।

लाल हृदय रेखा वाले व्यक्ति मतलबी, अवसरवादी और कठोर परन्तु बोल चाल में अच्छे होते हैं, मतलब सिद्ध होने के पश्चात् कोई वास्ता नहीं रखते, निन्दा या स्तुति उसी स्थान पर फौरन कर देते हैं और थोड़ी सी आपत्ति में घबरा जाते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी स्थिति का मुल्यांकन बहुत अधिक करते हैं। इनके सम्बंध बहुत कम चलते हैं। इनके प्रेमी या पत्नी भी क्रोधी होते हैं। ऐसे परीक्षार्थी कठिन प्रश्‍न पत्र हल करने का प्रयत्न न करके, छोड़ कर चले आते हैं। नौकरी में होने पर कार्य स्थान पर थोड़ी भी घटना होने पर छुट्टी लेकर बैठ जाते हैं और रौद्र देवताओं जैसे हनुमान, शिव आदि की उपासना करते हैं।


गुलाबी हृदय रेखा 


गुलाबी हृदय रेखा होने पर व्यक्ति सीधे, सात्विक, दयालु और मानव गुण सम्पन्न होते हैं। ये सात्विक देवी देवताओं जैसे विष्‍णु, राम, कृष्‍ण, वैष्‍णवी आदि देवताओं की उपासना करते हैं। ऐसे व्यक्ति ßजीओ और जीने दोß सिद्धान्त के प्रतिपालक होते हैं। धार्मिक होने के नाते एक उत्तम सामाजिक मानव के जो भी गुण होते हैं, इनमें पाये जाते हैं।

या तो ऐसे व्यक्ति समाज से उदासीन रहते हैं या जीवन भर समाज सेवा करते हैं। ये अपने चरित्र तथा विचारों में परिवर्तन न करके धर्म सम्मत जीवन बिताते हैं। कबीर की कहावत ßदास कबीर जतन ते ओढ़ी, ज्यूं की त्यूं धर दीनी चदरियाß इन पर ठीक चरितार्थ होती है।


रोमांचित हृदय रेखा


रोमांच ऊपर की ओर


हृदय रेखा से छोटे-छोटे रोमांच (छोटी व महीन रेखाएं) निकल कर सूर्य या वृहस्पति अर्थात् ऊपर की ओर जाते हों तो व्यक्ति भाग्यशाली, महत्वकांक्षी एवं गुण-सम्पन्न होता है। हाथ जितना ही उत्तम कोटि का होता है इनका प्रभाव उतना ही अधिक पाया जाता है। ऐसे व्यक्तियों की सब इच्छाएं पूर्ण होती हैं। ये संतान या शिष्‍यों के कारण विशेष ख्याति प्राप्त करते हैं और अन्तिम समय में जीवन सुख शान्ति से बीतता है।

रोमांच नीचे की ओर


हृदय रेखा से छोटी रेखाएं निकल कर मस्तिष्क रेखा की ओर जाती हों तो ऐसी हृदय रेखा रोमांचित हृदय रेखा कहलाती हैं। ऐसी रेखाओं की लम्बाई एक सूत (1/8 इंच) से अधिक नहीं होनी चाहिए। कई बार बाहर से आने वाली रेखाएं भी रोमांच जैसी लगती हैं। इस प्रकार की रेखाएं या तो मिलने के स्थान पर पतली होती हैं या इनकी मोटाई एक जैसी होती है, जबकि रोमांच निकास के स्थान पर मोटे और अन्त में पतले होते हैं।

ऐसे व्यक्ति भावुक व प्रेमी होते हैं। स्त्रियों के हाथों में यह लक्षण अतिशय भावुकता का चिन्ह है। जीवन रेखा से मस्तिष्क रेखा अलग, व अंगुलियां लम्बी हों तो ऐसा लक्षण स्त्रियों के लिए घातक होता है। ऐसे व्यक्ति से जीवन साथी या प्रेमी का विछोह सहन नहीं होता। प्रेम के मामले में ये बहुत कच्चे होते हैं, जीवन साथी से बिछड़ने पर वैराग्य ले लेते हैं और स्त्रियां रो रो कर जीवन का अन्त कर लेती हैं। ऐसी स्त्रियां थोड़ी सी बात पर अधिक हंसती है और इसी प्रकार छोटी सी बात पर रंज भी होता है। 

ऐसे व्यक्तियों में तन्मयता होती है। यदि ईश्वर की ओर तन्मय हो तो सानिध्य प्राप्त हो जाता है अर्थात् उच्च कोटि के सन्त हो जाते हैं और विरह साधना के द्वारा ही सफल होते हैं। 

टेढ़ी या झुकी हृदय रेखा


हृदय रेखा में झुकाव व टेढ़ापन व्यक्ति के पैरों में थकान, नींद अधिक आना, कमर दर्द व बड़ी आयु में कमर में झुकाव होने का लक्षण है। ऐसी स्त्रियों को प्रजनन समय में दोष या अधिक सन्तान होने के कारण कमर झुक जाती है। 

हृदय रेखा सूर्य की अंगुली के नीचे गोलाकार होकर झुकी हो तो व्यक्ति अनेक बार विदेश यात्रा करते हैं। इस दोष के साथ मस्तिष्क रेखा व जीवन रेखा के अन्य लक्षण भी फल कहने से पहले देख लेने चाहिए। यह झुकाव न होकर गोलाई होती है जिसकी अधिक गहराई सूर्य के नीचे देखने में आती है।


मिटी हुई सी हृदय रेखा


इस प्रकार की हृदय रेखा अधिक गहरी या मोटी न होकर मिटी हुई सी होती है। ऐसे व्यक्तियों को हृदय रोग होता है। ये साधारण से अधिक रोगी अर्थात् अनिद्रा, श्‍वास व मानसिक रोगों से भी ग्रस्त होते हैं। निर्दोष जीवन व मस्तिष्क रेखा इन दोषों से रक्षा करती है।


हृदय रेखा में दाग, धब्बे आदि


हृदय रेखा में दाग, गड्ढ़े, काले धब्बे होने पर उस आयु में हृदय को ठेस पहुंचती है। तेज बुखार, छाती में चोट, सर्दी का असर जल्द होना आदि दोष शरीर में रहते हैं। ऐसे व्यक्तियों को फेफड़े के रोग व फुन्सियां भी देखी जाती हैं। दाग धब्बों का निरीक्षण रेखा को चौड़ा कर देखना चाहिए।


हृदय रेखा में त्रिकोण आदि



त्रिकोण जितना ही छोटा व स्वतंत्र होता है अधिक फल देने वाला होता है। बड़ी रेखाओं से मिल कर बना हुआ त्रिकोण इतना उत्तम फल नहीं करता। हृदय रेखा में जितने त्रिकोण होते हैं व्यक्ति उतने ही मकान या सम्पत्तियों का निर्माण करता है। हाथ की उत्तमता व भाग्य रेखाओं के फल पर त्रिकोण की उत्तमता का निर्णय किया जाता है। अत: हाथ की सामर्थ्‍य के अनुसार ही इसका फल बताना चाहिए।

हृदय रेखा में नीचे की ओर त्रिकोण उस आयु में व्यक्ति को किसी मानसिक ठेस, बीमारी या हानि से रक्षा करता है।

हृदय रेखा में चतुष्‍कोण होने पर उस आयु में व्यक्ति के स्वास्थ्य व सम्मान को ठेस लगती है, परन्तु विशेष हानि न होकर केवल दु:ख ही होता है।
शनि के नीचे हृदय रेखा में त्रिकोण 54 या 56 वर्ष की आयु में सम्पत्ति निर्माण का  लक्षण है। इस समय बनाई हुई सम्पत्ति सुख सुविधा से सम्पन्न होती है। यह ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे हाथों में जीवन रेखा अधूरी या टूटी नहीं होनी चाहिए अन्यथा फल में कमी या देरी होती है।

हृदय रेखा में सूर्य के नीचे त्रिकोण, मकान बनाने वालों के हाथों में होते हैं। हाथ में रेखाएं कम होने पर यह त्रिकोण यदि छोटा भी हो तो मकान का आकार बहुत बड़ा होता है। अनेक बार सूर्य के नीचे लगातार कई कई त्रिकोण देखे जाते हैं। ऐसे व्यक्ति या तो कई सम्पत्ति बनाते हैं या अनेक बार करके एक ही सम्पत्ति का निर्माण करते हैं। जीवन रेखा में शनि के नीचे भाग्य रेखा निकलने पर या शाखान्वित मस्तिष्क रेखा होने पर ये पास की जमीन को पूर्व निर्मित सम्पत्ति में मिला कर उसको बड़ा कर लेते हैं। कुछ भी हो सम्पत्ति का स्वरूप साधारण से बड़ा एवं सुन्दर होता है। जीवन रेखा, भाग्य रेखा व मस्तिष्क रेखा में दोष होने पर व्यक्ति को सम्पत्ति बनाने में अड़चनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति एक बार बना कर दूसरी बार सम्पत्ति बनाने के पक्ष में नहीं होते, परन्तु फिर निर्माण करते हैं।

हृदय रेखा में नीचे की और एक के बाद एक त्रिकोण हो तो व्यक्ति के जीवन में धीरे-धीरे करके मधुरता प्राप्त होती है, संकटो से रक्षा व जीवन में उत्तरोत्तर उन्‍नति होती है। हृदय रेखा के ऊपर की ओर लगातार त्रिकोण हो तो जीवन में विशेष सुख प्राप्त होता है। ऊपर की ओर त्रिकोण होने पर उसी आयु में नीचे की ओर भी त्रिकोण हो तो जीवन में विशेष सुख का कारण बनता है जैसे घर में किसी भाग्यशाली सन्तान का जन्म लेना या धन लाभ होना आदि। ऐसे व्यक्तियों के एक से अधिक आय के साधन होते हैं।


हृदय रेखा में तिल


हृदय रेखा में शनि के नीचे तिल हो तो हृदय कमजोर, आग का भय व वृद्धावस्था में लकवे का डर रहता है।

सूर्य रेखा के नीचे हृदय रेखा में तिल होने पर आंख चले जाने का भय रहता है। ऐसे व्यक्ति वृद्धावस्था में अन्धे हो जाते हैं। सूर्य रेखा के नीचे हृदय रेखा में तिल बदनामी का भी लक्षण है।

हृदय रेखा में बुध के नीचे तिल, आंखों में दोष, बदनामी, जहर से भय व चोरी आदि घटनाओं की चेतावनी देता है। यह तिल अच्छा लक्षण नहीं माना जाता। ऐसे व्यक्ति अधिक बहस करते हैं और झूठ को सत्य सिद्ध करने में कुशल होते हैं।

साभार 

हृदय रेखा से जानिये प्रेम सम्बन्ध, स्वभाव व स्वास्थ्य
कब होगा आपका भाग्योदय ??
कबीर के दोहे
बस, ऐसे ही पूछ लिया !!!

हृदय रेखा से जानिये प्रेम सम्बन्ध, स्वभाव व स्वास्थ्य

Heart Line, Love affairs

हृदय रेखा परिचय


हृदय रेखा का स्थान हाथ की मुख्य रेखाओं में हैं। यह हथेली के ऊपर के भाग में अंगुलियों के पास होती है। भारतीय सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यह रेखा बुध की अंगुली के नीचे से उदय होकर वृहस्पति की अंगुली के नीचे या आस-पास समाप्त होती है। हृदय रेखा का विचार व्यक्ति के मानसिक गुणों व वंशानुगत चरित्र के सम्बन्ध में किया जाता है। अत: जब हम किसी व्यक्ति का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करते हैं, तथा उस दशा में हृदय रेखा का निरीक्षण आवश्यक है। यह रेखा जितनी ही स्पष्‍ट व सुडौल होती है उत्तम मानी जाती है।

हृदय रेखा से बीमारियों का भी आभास मिलता है। यह किसी व्यक्ति के प्रेम, आर्थिक हानि, शनि की साढ़ेसाती आदि का वर्णन है।

अन्य सभी रेखाएं समीप से दोहरी होने पर दोषपूर्ण मानी जाती है परन्तु हृदय रेखा पास से दोहरी होना अर्थात् इसके साथ सटी हुई कोई दूसरी रेखा होना गुण माना जाता है। यह अवश्य ही देख लेना चाहिए कि टूटी-फूटी न हो। टूटी-फूटी या द्वीपयुक्त होने पर यह भी दोषपूर्ण मानी जाती है। हृदय रेखा के साथ एक ही समानान्तर रेखा समीप में बहुत कम देखी जाती है, अक्सर छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं। ये टुकड़े भी दोषपूर्ण नहीं माने जाते। ऐसे टुकड़े एक दूसरे के ऊपर चढ़े होते हैं। एक दूसरे पर न चढ़ कर यदि ये मुख्य रेखा समेत टूट जाते हों तो दोषपूर्ण होते हैं।

हृदय रेखा जितनी ही अंगुलियों के आधार से दूर होती है व्यक्ति में उदारता व मानव सुलभ गुण अधिक पाये जाते हैं। अंगुलियों के पास होने पर यह व्यक्ति में कामुकता की वृद्धि करती है। ऐसे व्यक्ति कामान्ध होने पर उचित-अनुचित का ध्यान नहीं करते। द्वीप-युक्त, टूटी, जर्जरित व अंगुलियों के समीप हृदय रेखा दोषपूर्ण होती है।

जब हृदय रेखा मस्तिष्क रेखा के पास होती है तो व्यक्ति भावुक न हो कर विवेकशील होता है। मस्तिष्क रेखा से दूर होने पर हृदय रेखा व्यक्ति में भावुकता, उदारता व निर्भरता आदि गुण होते है व्यक्ति उतना ही विवेकशील, भाग्यशाली एवं प्रगतिशील होता है, क्योंकि केवल भावना व्यक्ति के व्यावहारिक जीवन का उचित मार्ग दर्शन नहीं कर सकती।

शनि के नीचे दोषपूर्ण होने पर हृदय रेखा व्यक्ति के कमर से जंघा तक के अंगो में होने वाले रोगों का प्रतिनिधित्व करती है। 

हृदय रेखा की दशा व्यक्ति को बचपन में मिले हुए प्रेम से भी सम्बंध रखती है। अत: बचपन में व्यक्ति की घरेलू स्थिति व वातावरण के विषय में विचार करने के लिए आरम्भ में हृदय रेखा का स्वरूप देख लेना उचित है, जैसे जिन्हे बचपन में मां-बाप आदि का प्रेम किसी कारण से नहीं मिल पाता उनकी हृदय रेखा आरम्भ में दोषपूर्ण (टूटी-फूटी, जर्जरित द्वीप युक्त) होती है।

कुछ भी हो हाथ में हृदय रेखा व्यक्ति के मानसिक आवेश, भाव, प्रेम व ग्लानि आदि गुणों की प्रतिच्छाया है। अत: व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक विश्लेषण के लिए हृदय रेखा का अध्ययन महत्वपूर्ण है।


उत्तम हृदय रेखा


हृदय रेखा का सम्बन्ध जैसा कि पहले बताया जा चुका है व्यक्ति की मनोवैज्ञानिक प्रवृत्तियों से है। अत: किसी व्यक्ति की मानसिक विकृति या दृढ़ता हृदय रेखा को देख कर जानी जा सकती है। यह जितनी ही निर्दोष होती है व्यक्ति सहृदय, दूरदर्शी, शान्त, मृदुभाषी, सद्व्यवहार करने वाला, दूसरों के धन की लालसा न करने वाला, सेवा भावी, दृढ़़ संकल्प व परमार्थी होता है। अन्य रेखाओं में दोष न होने पर यदि हृदय रेखा भी उत्तम हो तो वास्तव में ही गुणों को चार चांद लग जाते हैं, इनका मानसिक चिन्तन व कार्य दक्षता उच्च कोटि की होती है। अन्य रेखाओं से प्रभावित होकर इन गुणों में कमी या प्रखरता होती है।

उत्तम हृदय रेखा टूटी-फूटी, द्वीपयुक्त, जंजीरकार, काली, लाल, अधिक झुकी हुई नहीं होती। हृदय रेखा वही सर्वोत्तम होती है जो निर्दोष व अंगुलियों से दूर हो। निर्दोष हृदय रेखा के साथ बुध की अंगुली टेढ़ी हो तो व्यक्ति स्पष्‍टवक्ता होता है। ऐसे व्यक्ति किसी भी बात को गुप्त नहीं रख सकते। निर्दोष हृदय रेखा से व्यक्ति मन से भी निर्दोष होता है, उसे यह पता नहीं होता कि क्या कहना है, क्या नहीं?

बहुत अच्छी हृदय रेखा वृहस्पति के पर्वत के पास या वृहस्पति की अंगुली के पास जानी चाहिए। यदि निर्दोष हृदय रेखा सीधी वृहस्पति के पर्वत पर नहीं जाती हो व मस्तिष्क रेखा और जीवन रेखा का जोड़ लम्बा हो तो ये लक्षण व्यक्ति में संकोच की भावना पैदा करते हैं। ये थोड़े व्यक्तियों में भी बात करने में संकोच करते हैं। कोई बड़ा काम भी ऐसे व्यक्ति नहीं कर सकते। इन्हें अपनी दक्षता पर शंका रहती है। अन्य लक्षण सुन्दर होने पर चाहे योग्य भी हों परन्तु अकारण घबराहट व परेशानी रहती है। जीवन व मस्तिष्क रेखा के जोड़ की आयु बीत जाने पर यह दोष समाप्त हो जाता है। इस प्रकार की स्त्रियां अच्छा खाने, अच्छा बोलने, कठोर उत्तर न देने, अधिक महसूस करने या जल्द रोने वाली होती हैं परन्तु अंगुठा या हाथ कठोर होने पर स्पष्‍टवक्ता होती हैं।

हृदय रेखा सुन्दर व लम्बी, जीवन रेखा घुमावदार, मस्तिष्क रेखा सीधी और साफ, हाथ में विशेष भाग्य रेखा व एक से अधिक भाग्य रेखाएं, हाथ का रंग अच्छा, ग्रह उठे, अंगुलियां सीधी व देखने में सुन्दर हों तो ऐसे व्यक्ति विशिष्‍ट होते हैं। हाथ भारी, चौड़ा या छोटा होने पर भाग्य रेखा का निकास चन्द्रमा से होना प्रसिद्धि का लक्षण है। ऐसे व्यक्ति राज्य सभा या लोक सभा के सदस्य, जनता के नेता या इस प्रकार के प्रसिद्ध व्यक्तित्व को लेकर संसार में आते हैं। राजनीति के विषय में फलादेश कहने से पहले यह देखना आवश्यक है कि इन्हें राजनीति में रुचि भी है या नहीं। साधारणतया ऐसे व्यक्तियों की राजनीति में रुचि होती है। ऐसे व्यक्तियों को धन, सन्तान, सम्पत्ति आदि का पूर्ण सुख होता है।

हृदय रेखा निर्दोष होने पर :-


चरित्र ठीक रहता है। मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा से अलग हो तो मस्त होते है ऐसों की भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा में रुकने पर ये स्वयं या इनकी सन्तान विदेश जाती है।

प्रेमी या पत्नी सुन्दर होते हैं और उनका स्वास्थ्य व व्यवहार अच्छा होता है। जीवन रेखा में दोष होने पर बीमारी या कमजोरी तो रहती है, परन्तु स्वभाव सभ्यतापूर्ण व हंसमुख होता है। ये स्वयं भी व्यवहार व वक्तव्य कुशल होते हैं।

बचपन में मां-बाप, दादा-दादी, नाना-नानी व धन का सुख तथा प्रेम व सौहार्द प्राप्त होते हैं। भाग्य रेखा के आरम्भ में दोष होने पर इनमें कुछ कमी देखी जाती है।

व्यक्ति का स्वास्थ्य विशेषतया हृदय, आंखे और गुर्दे आदि अंग ठीक रहते हैं ये बचपन में स्वस्थ, सुन्दर व बुद्धिमान होते हैं। मस्तिष्क रेखा निर्दोष हो एवं सूर्य की अंगुली के नीचे हृदय रेखा अधिक झुकी अर्थात् धनुषाकार हो तो ऐसे व्यक्ति प्रसिद्ध तथा अनेक बार विदेश यात्रा करने वाले होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होती है।

इसकी कोई शाखा मस्तिष्क रेखा पर नहीं मिलती हो तो व्यक्ति मनस्वी, स्वाभाविक दयालु, सहायक, सामाजिक कल्याण में रुचि लेने वाले व समाज का उपकार करने वाले होते हैं। यदि यही हृदय रेखा अन्त में द्विभाजित भी हो तो उपरोक्त गुण बढ़ जाते  है। ऐसे व्यक्ति के निर्णय में हृदय का स्थान वरिष्‍ठ  होता है।

निर्दोष हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा स्वतंत्र हो तो व्यक्ति में मानवता तो होती है परन्तु अनुशासन व सिद्धान्त की वरिष्ठता रहती है। ऐसे व्यक्ति कठोर कहे जा सकते है। मस्तिष्क रेखा लम्बी होने पर ऐसे व्यक्ति कठोर निर्णय देने वाले होते हैं। अपराधी के प्रति इनका दृष्टिकोण कठोर ही रहता है, परन्तु मस्तिष्क रेखा अधिक लम्बी न होने पर अपेक्षाकृत दयालु व विनम्र होते हैं। 

अधिक गोलाकार या सीधी हृदय रेखा वृद्धावस्था में कमर झुकने का लक्षण है। अत: हृदय रेखा अधिक गोल और सीधी नहीं होनी चाहिए। अच्छी हृदय रेखा यदि सीधी वृहस्पति पर गई हो तो व्यक्ति अपने आप को अधिक योग्य समझते हैं व लगातार उन्‍नति करते हैं।  भाग्य रेखा मोटी, अंगूठा न झुकने वाला व मस्तिष्क रेखा का निकास जीवन रेखा से दूर होने पर व्यक्ति घमण्डी या स्वाभिमानी होते हैं अत: हृदय रेखा का एकदम वृहस्पति के पर्वत पर जाना श्रेष्‍ठ नहीं होता। ऐसे व्यक्ति जिद्दी, दृढ़ निश्चयी व चालाक होते हैं। 

हृदय रेखा की शाखा मस्तिष्क रेखा पर मिलने पर व्यक्ति के मस्तिष्क पर हृदय का नियंत्रण होता है। ऐसे व्यक्ति दया भाव रख कर ही कोई निर्णय करते हैं। हृदय व मस्तिष्क रेखा एक होने पर व्यक्ति में जिस रेखा का प्रभाव अधिक होता है, उनका निर्णय भी उस ही प्रभाव के अन्तर्गत होता है। मस्तिष्क रेखा के निकास की ओर वाला भाग पतला होने पर व्यक्ति के चरित्र, व्यवहार व अन्य सभी क्रिया-कलापो में ही प्रधान होता है जबकि हृदय रेखा के निकास की ओर का भाग पतला होने पर जीवन में हृदय प्रधान होता है।


दोषपूर्ण हृदय रेखा


हृदय रेखा में द्वीप, टूटी-फूटी, मोटी पतली, काली, लाल, अंगुलियों के पास आदि इसके दोष कहलाते हैं। हृदय रेखा दोषपूर्ण होने पर व्यक्ति में चरित्र या कार्य सम्बंधी अनेक प्रकार की कमियां रहती हैं।

दोषपूर्ण हृदय रेखा वाले व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है। फलत: ऐसे व्यक्ति जो भी कार्य करते हैं यह विश्वास नहीं होता कि ये उसे कर लेंगे, न ही ये एकाकी किसी कार्य को करने का साहस ही करते है। अत: जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जब तक हृदय रेखा दोषपूर्ण रहती है किसी न किसी को साथ लेकर चलना पड़ता है। 

दोषपूर्ण हृदय रेखा से व्यक्ति में रोग, क्रोध, स्वभाव में चंचलता, अधिक सोचने की आदत, क्षण में प्रसन्न व क्षण में क्रोध, किसी से बहुत घुल जाना या किसी का पूर्णतया बहिष्‍कार करना आदि लक्षण पाये जाते हैं। इन में किसी न किसी प्रकार का व्यवहारिक असंतुलन रहता ही है। 

दोषयुक्त हृदय रेखा होने पर व्यक्ति को गाली देने की आदत होती है। हाथ में रेखाएं कम हों तो यह आदत अधिक होती है। ऐसे व्यक्ति काम बिगड़ने या देर होने पर गाली बकना आरम्भ कर देते है। 

हृदय रेखा और मस्तिष्क रेखा समानान्तर होने पर मस्तिष्क रेखा में दोष हो तो ऐसा क्रोध आता है कि मरने मारने को तैयार हो जाते हैं। अंगूठा कम खुलने पर अड़ियल होते हैं। 

हृदय रेखा दोषपूर्ण होने पर यदि हाथ पतला या विशेष मोटा हो तो क्षुद्र हृदय होते हैं। धनी होने पर भी ऐसे व्यक्ति परेशान रहते हैं, वैभव का उपभोग नहीं करते, अधिक प्राप्त करने की इच्छा बनी रहती है और खर्च करने में दुख होता है, दान देने का तो प्रश्‍न ही नहीं उठता। 

हृदय रेखा कटी-फटी अर्थात अधिक दोष-पूर्ण होने पर व्यक्ति सन्यास लेने का विचार रखते हैं। हाथ कठोर होने पर सन्यास लेने की धमकी भी दे डालते हैं, परन्तु एसा करते नहीं। जीवन रेखा में दोष, वृहस्पति की अंगुली छोटी, सूर्य व वृहस्पति की अंगुली बिल्कुल बराबर होने पर सन्यास ग्रहण करने अर्थात् घर-बार छोड़ कर चले जाने की काफी सम्भावना होती हैं। वृहस्पति मुद्रिका, शनि पर त्रिकोण, चन्द्रमा पर धनुषाकार रेखा होने पर व्यक्ति मन से भी सन्यासी होता है। ऐसे व्यक्ति आध्यात्मिक होते हैं। उपरोक्त धनुषाकार रेखा चन्द्रमा से आरम्भ होकर प्राय: मंगल तक जाती है, इसको अन्तर्ज्ञान लक्षण माना जाता है। ऐसे व्यक्तियों में ईश्वर से लगाव व संसार त्याग की प्रबल भावना होती है। 

जिन लोगों में अकर्मण्यता के लक्षण, जैसे शनि की अंगुली अधिक लम्बी, अंगुलियों में गांठे न होकर एकदम सपाट, जीवन व मस्तिष्क रेखा में दोष होते हैं, साधु हो जाते हैं। इनका ध्येय सांसारिक झंझटों से बच कर रहना होता है ईश्वर नहीं।  जब रेखाओं में अच्छाई आरम्भ होती है वापस गृहस्थ बन जाते हैं।

हृदय रेखा दोष-पूर्ण या अधिक मोटी होने पर खून की कमी का लक्षण है। वृद्धावस्था में खून की कमी के कारण वायु का प्रभाव भी हो जाता है, मृत्यु भी इसी बीमारी से होती है। 

हृदय रेखा में शनि के नीचे दोष होने पर जीवन रेखा के आरम्भ में भी द्वीप हो तो एपेन्डीसाईटिस का ऑपरेशन कराना पड़ता है। हृदय रेखा को छोटी-छोटी रेखाएं काटती हों तो काटने की आयु में मानसिक आघात सहन करना पड़ता है। इस समय किसी से स्थाई विछोह होता है या मृत्यु हो जाती है। ऐसे व्यक्तियों के अंगूठे के नाखूनों में उस समय गड्ढे़ हो जाते हैं।

दोषपूर्ण हृदय रेखा वाले व्यक्ति को पसीना अधिक आता है। ऐसे व्यक्ति किसी भी प्रकार के कोलाहल, धड़ाके या अचानक सूचना सुनने में असमर्थ होते हैं, घबरा जाते हैं, नींद में डरने पर इनके हृदय की धड़कन बढ़ जाती है।


टूटी हृदय रेखा


हृदय रेखा का टूटना हाथ में एक मुख्य दोष है। टूटी हृदय रेखा विशेषतया हृदय रोग के बारे में सूचित करती है, जबकि इसके टुकड़े एक दूसरे से दूर हों। टुकड़े जब एक दूसरे के ऊपर चढ़े होते हैं तो मानसिक आघात होता है परन्तु उससे रक्षा हो जाती है। दोनों हाथों में इस प्रकार का दोष किसी की मृत्यु या भंयकर रोग का लक्षण है परन्तु उस आयु में अन्य मुख्य रेखा में भी दोष होना आवश्यक है, अन्यथा साधारण फल होता है। यदि हृदय रेखा टूटकर उसका एक भाग मस्तिष्क रेखा पर मिला हो तो भी विशेष दोषपूर्ण होती है।

जब कभी हृदय रेखा टूट कर मस्तिष्क रेखा की ओर जाती है तो धन हानि व मानसिक आघात होते हैं। टूटी हृदय रेखा वाले व्यक्तियों को शोर शराबा पसन्द नहीं होता। अचानक घबराहट या इस प्रकार की कोई बात जैसे अचानक कोई सूचना मिलने से इनके दिल की धड़कन बढ़ जाती है और अन्त में जाकर यह हृदय रोग का स्थान ले लेती है। हृदय रेखा में दोष का अन्य लक्षणों के साथ भी समन्वय कर लेना चाहिए।

हृदय रेखा टूटने पर, जिस आयु में भाग्य रेखा पतली या समाप्त होती है व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है। ऐसे व्यक्तियों को भार पर नियन्त्रण रखना चाहिए क्योंकि वजन बढ़ने पर भी हृदय रोग की सम्भावना बढ़ जाती है।

सूर्य के नीचे हृदय रेखा टूटी होने पर व्यक्ति की आंखों में दोष होता है। 

हृदय रेखा का अधिक गोलाकार होना भी ठीक नहीं होता। इससे बड़ी आयु में कमर झुक जाती है या पीठ में कूबड़ हो जाता है। हृदय रेखा टूट कर मस्तिष्क रेखा पर मिले तो ऐसे व्यक्तियों को जीवन साथी के स्वास्‍थ्‍य  या जीवन की ओर से चिन्ता रहती है। 


दोहरी हृदय रेखा


हाथ में अन्य रेखाओं के साथ बिल्कुल सट कर चलने वाली रेखाएं कुठार रेखाएं मानी जाती हैं जोकि दोषपूर्ण लक्षण होती हैं परन्तु हृदय रेखा के साथ सट कर चलने वाली दूसरी हृदय रेखा दोषपूर्ण न होकर उत्तम लक्षण मानी जाती है। इसे दोहरी हृदय रेखा कहते हैं। पूरी दोहरी हृदय रेखा बहुत कम देखने को मिलती है, हृदय रेखा के साथ छोटे या बड़े टुकड़े ही अधिकतर देखे जाते हैं। इस प्रकार के टुकड़े भी उत्तम फल देते हैं परन्तु पूरी हृदय रेखा की श्रेष्‍ठता कुछ और ही होती है।

दोहरी हृदय रेखा वाले व्यक्ति अपने जीवन साथी या प्रेमी को ईश्वर के समान मान देते हैं। ऐसी स्त्रियां पति की सेवा में दत्तचित्त होती है। इनके जीवन साथी सुन्दर, सच्चरित्र, महत्वाकांक्षी और घर बनाने वाले होते हैं। विवाह के पश्चात् इनके जीवन में अधिक उन्‍नति होती है। ऐसे व्यक्ति उत्तरोत्तर प्रगति करते हैं।


हृदय रेखा का निकास


हृदय रेखा मंगल, बुध या दोनों के बीच से ही निकलती है। पूर्णतया मंगल या बुध से निकली हुई हृदय रेखा अच्छी नहीं होती है। किन्तु मंगल और बुध के मध्य से निकली हुई उत्तम मानी जाती है। ऐसी हृदय रेखा यदि दोष रहित हो तो क्या ही कहना?


हृदय रेखा का निकास मंगल से


मंगल से निकली हुई हृदय रेखा व्यक्ति में क्रोध, जल्दबाजी, बुखार व खुन की कमी का लक्षण है। मंगल से निकली हुई हृदय रेखा मोटी व शाखा रहित हो तो व्यक्ति दया-हीन होते हैं। मंगल से निकली होकर हृदय रेखा अंगुलियों के आधार से बहुत नीचे हो तो व्यक्ति उपरोक्त दुर्गुण रखते हुए भी किसी न किसी विषय में पारंगत होते हैं।


हृदय रेखा का निकास बुध से


मंगल से निकलने की अपेक्षा बुध से निकली हुई हृदय रेखा कितनी भी दोषपूर्ण क्यों न हो, अच्छी ही होती है। ऐसे व्यक्ति शान्त स्वभाव के होते हैं। इन्हें कुटुम्ब का सुख होता है। 

बुध से निकली हुई हृदय रेखा आरम्भ में मोटी हो तो हकलाहट या तुतलाहट जैसा थोड़ा बहुत दोष होता है। हृदय रेखा दोषपूर्ण होने पर ऐसे व्यक्ति समय व जबान के पाबन्द नहीं होते, कहते कुछ और करते कुछ है। 



हृदय रेखा का अन्त


शनि के नीचे


इस प्रकार की हृदय रेखा शनि की अंगुली के नीचे जाकर एकदम समाप्त हो जाती है। ऐसे व्यक्ति उदासीन होते हैं, किसी से विशेष लगाव या घृणा इन्हें नहीं होती। तो भी एक दूसरे की अर्थात् स्त्री हो तो पुरुषों और पुरुष हो तो स्त्रियों की आलोचना करते हैं। 

ऐसे व्यक्ति सच्चे और सहृदय होते हैं। अपनी बुराई या भेद की बातें इनके सामने बताकर कोई भी इनकी गोपनीय से गोपनीय बात पूछ सकता है परन्तु आदर्शवादी होते हैं। 

बुध की अंगुली का नाखून छोटा व वृहस्पति की दोनों अंगुलियों के नाखूनों में अन्तर अर्थात् छोटे बड़े हो तो ऐसे व्यक्ति जो भी आलोचना करते हैं सत्यतापूर्ण एवं तथ्यों पर आधारित होती है। ऐसे व्यक्ति स्थान, मकान, कला, प्रकृति प्रेमी यहां तक कि ईश्वर में भी कमी महसूस करते हैं ओर यह वास्तव में सच होती है। 

हृदय रेखा शनि के नीचे रुक कर अंगुलियों से अधिक दूर नहीं हो तो ऐसे व्यक्ति स्त्री होने पर पुरुषों और पुरुष होने पर स्त्रियों के द्वारा पीटे जाते हैं यद्यपि इनका अपना कोई दोष इसमें नहीं होता। हृदय रेखा अंगुलियों से दूर होने पर केवल लांछन भर आता है। ऐसे व्यक्ति बुद्धिमान व मनस्वी होती हैं, ऐसे पचड़ों में नहीं पड़ते। 

शनि पर


इस दशा में हृदय रेखा मुड़ कर ठीक शनि पर्वत पर अंगुली के पास समाप्त होती हो तो व्यक्ति चरित्र के शुद्ध नहीं होते। शुक्र उन्‍नत या जीवन रेखा सीधी या जीवन रेखा शुक्र को काटने पर यह वृत्ति और अधिक बढ़ जाती है। 

हृदय रेखा शनि पर होने पर इस में दोष भी हो और शुक्र उठा हो तो ऐसे व्यक्ति पुरुष होने पर स्त्री और स्त्री होने पर पुरुषों का पीछा करते हैं। लड़कपन में ऐसी बातें बहुत देखी जाती है। 

हृदय रेखा शनि पर जाने की दशा में शुक्र या चन्द्रमा कम उन्‍नत, रेखाओं में दोष न होकर हाथ सुन्दर हो तो चरित्र दोष में कमी आ जाती हैं तो भी लांछन तो लगते ही है। 

हृदय रेखा शनि पर जाने की दशा में हाथ में उत्तम लक्षण हों और व्यक्ति कारखाने जैसा कोई कार्य करते हों तो इनके कार्य में श्रम समस्याएं जैसे श्रमिकों की हड़ताल आदि रहती हैं। ऐसों के श्रमिक नियमित कार्य पर उपस्थित नहीं होते या अग्रिम धन लेकर भाग जाते हैं।

शनि पर हृदय रेखा व मस्तिष्क रेखा दोषपूर्ण हो तो ऐसी स्त्रियां कामुक होने के साथ निर्लज्ज भी होती हैं। वासना पूर्ति के लिए गलत काम करने को तैयार हो जाती है। ऐसी स्त्रियों की हृदय रेखा में दोष होने के साथ हृदय रेखा से छोटी-छोटी शाखाएं मस्तिष्क रेखा की ओर जाती हों तो परिणाम की चिन्ता न करते हुए खुले आम प्रेमियों के साथ रहती हैं, पति व बच्चों की भी परवाह नहीं करती। पहले स्वयं दुश्चरित्रा होती है तत्पष्चात् दूसरों को भी प्रोत्साहित करती है।

हृदय रेखा शनि पर जाने की दशा में इस की एक शाखा वृहस्पति पर जाती हो और शनि की अंगुली लम्बी व सीधी हो तो बागवानी का चाव होता है, ये फुलवारी लगाना आदि कार्य करते हैं। हाथ की दशा उत्तम होने व आर्थिक रुप से समर्थ होने पर बगीचा इत्यादि रखते हैं, नहीं तो ऐसा सोचते जरुर हैं। सम्पत्ति निर्माण के समय ऐसे व्यक्ति अपने मकान में फुलवारी या बगीचे का स्थान रखते हैं।

चरित्र बहुत नाजुक विषय है। विशेषतया ऐसे व्यक्तियों को जिन्हें कोई बात बहुत महसूस होती हो, जिसके लक्षण हैं मस्तिष्क रेखा लम्बी, अंगूठा कम खुलना, वृहस्पति बहुत अच्छा, मस्तिष्क रेखा में दोष आदि। ऐसे में पूर्णतया आष्वस्त होने के पश्चात् ही इस विषय में फल कहना चाहिए।

शनि व वृहस्पति की अंगुली के बीच में


इस लक्षण को बहुत बारीकी से देखना चाहिए। इसमें हृदय रेखा वृहस्पति और शनि की अंगुली के ठीक बीचों बीच जाती है। ध्यान से देखना चाहिए कि यह रेखा वृहस्पति की अंगुली के पास तो नहीं जाती? क्योंकि वृहस्पति की अंगुली के पास जाने वाली इस हृदय रेखा में अन्तर तो सूक्ष्म है परन्तु फल बिल्कुल विपरीत होते हैं। अत: यहां पहचान के विषय में सावधानी की आवश्यक्ता है। ऐसे व्यक्ति चरित्रहीन होते हैं।

उपरोक्त प्रकार की हृदय रेखा होने पर स्त्रियां जिन के साथ विवाह करती हैं उन्हें तंग करती रहती हैं। पति को अपने दबाव में रखती हैं तथा उसके साथ दुराव करती हैं। इन स्त्रियों में वासनात्मक भावना बहुत होती है। 

पुरुष होने पर ऐसे पुरुष अपनी पत्नी को तंग करते हैं क्योंकि इनमें कामुकता की अतिश्‍यता होती है, फलस्वरूप पत्नी का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता। 

हृदय रेखा शनि व वृहस्पति की अंगुली के बीच हो और उसकी एक शाखा वृहस्पति पर गई हो तो ऐसे व्यक्ति पत्नी को तंग भी करते हैं और प्रसन्न भी रखते हैं। ये सोच समझ कर चलने वाले होते हैं परन्तु मित्रों में अधिक समय व्यतीत करते हैं। 


वृहस्पति की अंगुली के पास


इस लक्षण का निर्णय बारीकी से देखकर कर लेना चाहिए, क्योंकि वृहस्पति और शनि के बीच गई हुई व वृहस्पति की अंगुली के पास गई हुई रेखाएं देखने में एक जैसी लगती हैं, जबकि इनके फलों में बहुत अन्तर होता है।

वृहस्पति की अंगुली के पास जाने वाली हृदय रेखा सच्चरित्रता, दानवीरता, जिम्मेदारी, सत्यनिष्‍ठा, चरित्र एवं आदर्श में विश्वास पर दु:ख कातरता आदि गुणों को द्योतक है। ये निरन्तर उन्‍नति ही करते हैं व हृदय एवं मस्तिष्क से सरल होते हैं।

इस प्रकार की हृदय रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा का अन्तर अधिक, हाथ बड़ा, लाल, गुलाबी या छोटा हो तो दानी होते हैं। इनमें अपनी सामर्थ्‍य या उससे अधिक दूसरे की सहायता करने का गुण होता है। हृदय और मस्तिष्क रेखा निकट होने पर ऐसे व्यक्ति उन्हीं की सहायता करते हैं जो वास्तव में सहायता के पात्र होते हैं परन्तु हृदय व मस्तिष्क रेखा का अन्तर अधिक होने पर पात्रता का विचार नहीं करते, जो भी याचक बन कर इनके सामने आता है यथाशक्ति प्रभाव या धन से उसकी सेवा करते हैं। 

हाथ भारी गुदगुदा, नरम, चिकना, रेखाएं निर्दोष, अंगुलियां सीधी तथा दो या अधिक अंगुलियों के आधार नीचे से बराबर होने पर व्यक्ति विशेष उदार होते हैं। ऐसे ही व्यक्ति किसी देश की नाक होते हैं, जिनके साये में देश की संस्कृति, शिक्षा व समाज पलता है, इनके हाथों में हृदय रेखा वृहस्पति की अंगुली को छूती है।


हृदय रेखा का वृहस्पति की ओर अर्थात वृहस्पति को देखना


इस दशा में हृदय रेखा न तो किसी अन्य स्थान पर जाती है और न ही वृहस्पति की अंगुली के नीचे थोड़ी आगे निकल कर वृहस्पति की परिधि के पहले ही समाप्त हो जाती है और ऐसा लगता है कि जैसे वृहस्पति पर गई हो।

ऐसे व्यक्ति शंकालु होते हैं। स्त्रियों के हाथों में यह लक्षण होने पर ऐसी स्त्रियां पति के विषय में शंकाए करती है कि इनका पति इन्हें प्यार नहीं करता परन्तु यह शंका ही होती है। पुरुष भी ऐसा ही सोचते हैं। भाग्य रेखा मोटी होने की आयु तक इस प्रकार की शंका विशेष रूप से रहती है फलस्वरूप गृहस्थ जीवन मधुर नहीं रहता। ऐसे व्यक्ति प्रत्येक बात में अपना समर्थन चाहते हैं क्योंकि इन्हें अपने पर पूर्ण विश्वास नहीं होता। 

ऐसे व्यक्ति विवाह के पश्चात् उन्‍नति करते हैं। इनके आपस में झगड़े कम होते हैं क्योंकि ये एक दूसरे का ख्याल रख कर चलते हैं। कोई भी कार्य करने से पहले यह सोचते हैं कि दूसरों को बुरा नहीं लगे। कुछ समस्याएं रह कर इनका जीवन सुखी रहता है और ये जीवन में सफल सिद्ध होते हैं।


हृदय रेखा का अन्त सीधा वृहस्पति पर


यह रेखा सीधी वृहस्पति पर पहुंचती है। निर्दोष हृदय रेखा वृहस्पति पर गई हो तो व्यक्ति जीवन में उन्‍नति करते हैं, उत्तरोत्तर आगे बढ़ते हैं और स्त्री, सन्तान व धन का सुख प्राप्त करते हैं। आर्थिक स्थिति का अनुमान हाथ में उपस्थित अन्य लक्षणों को देख कर लगाना चाहिए।

दोषयुक्त हृदय रेखा वृहस्पति पर जाती हो तो ऐसे पुरुष अपनी पत्नी में इतने गुण देखना चाहते हैं जितने आकाश में तारे और इतने गुण होने सम्भव नहीं होते फलस्वरूप इनका गृहस्थ जीवन निराशापूर्ण रहता है। छोटी-छोटी बातों पर नुक्ताचीनी, टोकना बात काटना इनके लिए साधरण सी बात है। दोषपूर्ण हृदय रेखा सीधी वृहस्पति पर जाती हो तो ऐसे व्यक्ति की अपनी पसन्द होती हैं, विशेषतया विवाह के विषय में इनकी पसन्द निराली होती है। इनका जीवन साथी शत प्रतिशत इनकी अपनी पसन्द ही होना चाहिए। ये चाहते हैं कि इन्हें जीवित व्यक्ति की बजाय एक काठ का पुतला जीवन साथी के रूप में मिले जो इनकी जायज और नाजायज बात को माने और हां कहे। 

ऐसे व्यक्ति जीवन साथी के प्रति उदासीन रहते हैं, काम निकलने के पश्चात् मुंह फेर कर सो जाना, बात न करना, मतलब के समय फिर बात करना आदि इनकी आदत होती है। 

स्त्रियों के हाथों में उपरोक्त लक्षण होने पर ये अपने पति पर प्रेम के विषय में शंका करती हैं, वह प्रेम करता है तो भी इन्हें शंका होती है। यह शंका कभी-कभी तलाक का कारण बनती है। प्रेम विवाह होने की दशा में इस लक्षण के साथ हृदय रेखा जंजीराकार व इसकी कोई शाखा मस्तिष्क रेखा पर मिलती हो तो तलाक हो जाता हैं।

वृहस्पति पर जाने वाली हृदय रेखा जंजीर की तरह या वृहस्पति व शनि के बीच में अर्थात् दोनों अंगुलियों के बीच में न जाकर पहले ही रुकी हो तो ऐसे व्यक्ति के प्रेम सम्बंधों में रुकावट आती है। जीवन रेखा को मंगल से आकर रेखाएं काटती हों तो इस रुकावट के कारण इनके मित्र होते हैं। यदि ये रेखाए जीवन रेखा को काट कर मस्तिष्क रेखा तक जाती हों तो कुटुम्ब के व्यक्ति इस प्रेम का विरोध करते हैं। 

शुक्र उन्‍नत होने पर ये व्यभिचारी होते हैं। दूसरों को फंसाने का इनका अलग ढंग होता है। ये अपने प्रभाव से दूसरे के हृदय पर अपना अनुशासन व सम्मान छोड़ कर उनसे मित्रता करते हैं। इस विषय में इन की नीयत ठीक नहीं होती। ऐसे व्यक्तियों की मित्रता का क्षेत्र बड़ा होता है और ये विश्वास पात्र मित्र होते हैं। मित्रों या सम्बंधियों के घरों में ऐसे व्यक्ति गलत काम नहीं करते। अंगुलियां लम्बी व मस्तिष्क रेखा दोषपूर्ण होने पर ऐसे व्यक्ति का चरित्र अपेक्षाकृत कम दोषपूर्ण होता है क्योंकि ये सम्मान को ध्यान में रखते हैं। छोटी अंगुलियां होने पर चालाक होते हैं और चुपचाप अपना काम निकाल जाते हैं।

हृदय रेखा वृहस्पति पर पहुंच कर वृहस्पति मुद्रिका को काटती या छूती हो तो व्यक्ति के किसी सम्बंधी या मित्र के घर में प्रेम सम्बंध होते हैं। ये सम्बंध मामा, चाचा, साली, मामी आदि से स्थापित होने की बहुत सम्भावना होती है। यह नियम स्त्री-पुरुष दोनों पर समान रूप से लागू होता है।

ऐसे व्यक्तियों के गले में गला सूखना या अन्य बीमारियां पाई जाती हैं, जीवन रेखा के आरम्भ में द्वीप या दोष होने पर गले का ऑपरेशन कराना पड़ता है। इनकी सन्तान को भी गले में रोग रहता है। अंगुलियों के नाखून छोटे या गोलाकार हों तो निश्चित ही गले में खुश्‍की का फल कहा जा सकता है।

हृदय रेखा का अन्त सूर्य पर (छोटी हृदय रेखा)


ऐसी हृदय रेखा सूर्य की अंगुली के नीचे पूरी हो जाती है। ऐसे व्यक्तियों को गरमी बहुत अधिक लगती है। इन्हें तेज धूप में बाहर नहीं निकलना चाहिए। हृदय रेखा सूर्य पर पूरी होना धार्मिक प्रवृत्ति का द्योतक है परन्तु आर्थिक स्थिति जीवन भर ड़ांवाडोल रहती है। इनका हृदय कमजोर होता है। अच्छी जीवन रेखा व मस्तिष्क रेखा इसके दोषों को कम करती है परन्तु पूर्णतया निराकरण नहीं होता। इनकी पत्नी का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता, उन्हें प्रजनन कष्‍ट, खून की कमी, आंख में रोग या दिल की बीमारी होती है। स्त्रियों के हाथों में इस प्रकार का लक्षण ठीक नहीं होता, ऐसी स्त्रियां बहुत लोभी होती है और लोभवश प्राण तक ले लेती हैं, इनसे बच कर रहना चाहिए।


हृदय रेखा अंगुलियों के पास


हृदय रेखा अंगुलियों के पास होना दोषपूर्ण होता है। अंगुलियों के पास होने का तात्पर्य हृदय रेखा का अंगुलियों के आधार के गांठो के ठीक ऊपर से होकर जाना है। हृदय रेखा जितनी ही अंगुलियों की गांठों से नीचे होती है व्यक्ति में उदारता, सौहार्द, बुद्धिमता वं मानव सुलभ गुणों का समावेश करती है और अंगुलियों के पास होने पर इसके विपरीत गुण पाये जाते हैं। ऐसे व्यक्ति चरित्रहीन, कामुक व काम चोर प्रकृति के होते हैं। इन्हें यौन चिन्तन में आनन्द प्राप्त होता है।

उपरोक्त प्रकार की हृदय रेखा दोषपूर्ण होने के साथ जीवन रेखा में भी दोष हो तो ये पाबन्द तो होते ही नहीं, अनेक बार याद दिलाने पर काम करते हैं। वृहस्पति की अंगुली छोटी होने पर ऐसे व्यक्ति इस प्रकार के कार्य भी करते हैं जो सम्मान से गिरे हुए होते हैं। 

जंजीराकार हृदय रेखा


इस प्रकार की हृदय रेखा अनेक द्वीपों से मिल कर बनी होती है अर्थात् अनेक द्वीप होने पर यह जंजीराकार कहलाती है। मिटी हुई सी, जर्जरित, अनेक स्थान पर टूटी हुई रेखा भी जंजीराकार रेखा जैसा फल करती है। यह दोषपूर्ण लक्षण है। ऐसे व्यक्ति का बाल्यकाल स्नेह से रहित होता है अर्थात् इन्हें बचपन में किसी का प्रेम नहीं मिलता। मां-बाप से अलग रहने, उनकी मृत्यु या अन्य कारणों से प्रेम व सौहार्द का अभाव रहता है। जिस आयु तक हृदय रेखा इस प्रकार की होती है जीवन में सुख, शान्ति, स्वास्थ्य, धन व प्रेम का अभाव रहता है।

ऐसे व्यक्ति अनेक प्रकार की बातें सोचा करते हैं। कभी इनकी मनस्थिति त्यागी जैसी तो कभी लोभी जैसी होती है। ये कोई बात छिपा कर नहीं रख सकते अत: इनके सामने कोई भेद की बात बताना ठीक नहीं। अपने स्वार्थ के विषय में ऐसे व्यक्ति सतर्क नहीं रहते। अपना काम छोड़ कर दूसरों के लिए घूमते रहना, इधर-उधर बैठ कर समय खराब करना, दूसरों के समझौते या लड़ाई कराने में समय व्यतीत करना इनकी रुचि होती है।

जंजीराकार हृदय रेखा वाले व्यक्ति को स्वप्न अधिक आते हैं। अंगुलियों के हथेली के साथ वाले पोर उठे होने पर खाने के शौकीन होते हैं और खाने के स्वप्न आते हैं। शनि के नीचे मस्तिष्क रेखा दोषपूर्ण होने पर भी खाने के स्वप्न देखते हैं, परन्तु ऐसा पेट में गैस होने से होता है। 

हृदय रेखा लगातार जंजीराकार हो तो स्नायु विकार होता है परन्तु तीन-चार द्वीप होकर हृदय रेखा ठीक और फिर तीन चार द्वीप हों ता यह प्रेम सम्बंध का लक्षण है। जब तक हृदय रेखा ठीक होती है सम्बंध भी ठीक चलते हैं, हृदय रेखा में दोष होने की आयु में प्रेम सम्बंध टूट जाते हैं।

हृदय रेखा जंजीराकार होने पर व्यक्ति सुखी नहीं रहता, जिसका अधिकतर उत्तरदायी वह स्वयं ही होता है। खुद के व्यवहार से जीवन में कलह या अशान्ति बनी रहती हैं। पत्नी के हाथ में भी हृदय रेखा जंजीरकार होने की दशा में तो पूरा जीवन नारकीय रहता है।


हृदय रेखा में द्वीप


हृदय रेखा में द्वीप एक दोष है। यहां हम एक द्वीप को न लेकर अधिक द्वीप होने पर व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ता है, अध्ययन करेगें। हृदय रेखा में द्वीप केवल उस विशेष समय को प्रभावित करता है जिस में उसकी स्थिति होती है। जंजीराकार हृदय रेखा पूरी की पूरी द्वीपों से मिलकर बनती है। जर्जरित हृदय रेखा पूरी ही टूटी-फूटी होती है। कभी कभी पूरी हृदय रेखा इस प्रकार दोषपूर्ण न होकर उस के कुछ भाग में दो, तीन या चार द्वीप होते हैं। इसी प्रकार की हृदय रेखा का वर्णन यहां किया जायेगा।

द्वीप युक्त हृदय रेखा व्यक्ति में आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति की कमी, विचारों का हल्कापन, शरीर में रोग तथा अनेक प्रकार की मानसिक उथल-पुथल का संकेत है। हृदय रेखा का अधिक सम्बन्ध मनोवैज्ञानिक भावों से है। हाथ में उपस्थित दूसरे लक्षणों से समन्वय कर ऐसी बातों का निर्णय करना चाहिए जैसे हृदय रेखा में द्वीप व्यक्ति में निर्णय शक्ति एवं मानसिक दृढ़ता की कमी बताता है, यदि जीवन रेखा व मस्तिष्क रेखा का जोड़ लम्बा या शुक्र उठा हो तो इसकी मात्रा अधिक होती है। हृदय रेखा में द्वीप, मस्तिष्क रेखा निर्दोष एवं शुक्र उन्‍नत नहीं हो तो निर्णय शक्ति निर्बल होती है परन्तु इतनी नहीं, द्वीप की आयु में थोड़े समय के लिए घबराहट होती है बाद में ठीक रहता है। द्वीपयुक्त हृदय रेखा होने पर बुध की अंगुली का नाखून छोटा हो तो भी इस लक्षण में बहुत कमी हो जाती है। ऐसे व्यक्ति भावुक तो होते हैं परन्तु बुद्धिमान होते हैं, तो भी इन्हें मानसिक ठेस अवश्य लगती है। हृदय रेखा की स्थिति अंगुलियों से दूर हो तो उपरोक्त फल केवल 25 प्रतिशत रहते हैं।

हृदय रेखा में द्वीप होने पर जीवन व मस्तिष्क रेखा का जोड़ लम्बा, शुक्र उन्‍नत व मस्तिष्क रेखा में द्वीप हो तो व्यक्ति वहमी होते हैं। थोड़ी भी अप्रिय घटना होने पर आत्म-हत्या की सोचते हैं। वृहस्पति और मंगल उन्‍नत होने पर आत्म-हत्या तो नहीं करते परन्तु बहुत दु:खी हो जाते हैं। 

हृदय रेखा में बड़ा व स्पष्‍ट द्वीप व्यक्ति के विवाह या प्रेम का निर्देश करता है। यदि कोई रेखा इन द्वीपों को काटती हो तो यह सम्बंध छूट जाता है। एक के बाद दूसरा द्वीप यह निर्देश करता है कि पहला प्रेम छूट कर दूसरा होगा। द्वीप का समय निकलने के बाद प्रेम सम्बंध समाप्त हो जाता है।

हृदय रेखा में लगातार तीन चार द्वीप होने पर स्नायु दोष होता है। परन्तु दो तीन द्वीप के पश्चात् हृदय रेखा ठीक होकर फिर दो तीन द्वीप हों तो प्रेम सम्बंधों का लक्षण है। जिस आयु तक इस प्रकार की स्थिति रहती है ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। मस्तिष्क रेखा मंगल पर समाप्त होने की दशा में सम्बंध विच्छेद का कारण दूर जाना, हाथ काला व लाल होने पर क्रोध, जीवन रेखा व स्वास्‍थ्‍य  रेखा में दोष होने पर बीमारी या मृत्यु होता है। 


हृदय रेखा में बुध के नीचे द्वीप


हृदय रेखा में सूर्य या बुध के नीचे द्वीप या अन्य कोई विशेष दोष हो तो व्यक्ति की आंखों में खराबी का लक्षण है। हृदय रेखा में बुध या सूर्य के नीचे कोई विशेष दोष देखने के पश्चात् अन्य लक्षणों के द्वारा भी आंखों में बीमारी का निश्चय करना चाहिए, यदि मस्तिष्क रेखा में भी शनि के नीचे दोष हो तो इस विषय में कोई शंका नहीं रह जाती।

हृदय रेखा में बुध या सूर्य के नीचे दोष होने पर शनि के नीचे मस्तिष्क रेखा में दोष हो तो आंखों में कोई न कोई रोग जैसे पानी आना, बाल होना, दुखना आदि बीमारीयां होती हैं। बुध के नीचे दोष व्यक्ति की पास की दृष्टि में दोष का लक्षण है। ये लक्षण 17-18 वर्ष की आयु से आरम्भ होते हैं। कई कारणों से इस प्रकार की बीमारियां आंखों में पाई जाती हैं। 

बुध के नीचे हृदय रेखा में द्वीप व शुक्र उन्‍नत हो तो प्रेम सम्बंध का लक्षण है। यदि इस द्वीप को बाहर से आकर कोई रेखा भी छूती हो तो निश्चय ही प्रेम सम्बंध होता है।

हृदय रेखा बुध के नीचे द्विभाजित होकर कभी-कभी एक लम्बा त्रिकोण के आकार का द्वीप बनाती है। यह द्वीप आरम्भ में गृहस्थ सम्बंध में परेशानी पैदा करता है। जीवन साथी से मन मुटाव, उसका स्वास्थ्य खराब रहना, दोनों का अलग रहना या अन्य कौटुम्बिक कारणों से परेशानी रहती है। द्वीप का समय समाप्त होने पर सब ठीक हो जाता है। बायें हाथ में इस प्रकार का चिन्ह होने पर मां-बाप के लिए ऐसा फल कहा जा सकता है। दायें हाथ में होने पर स्वयं व सन्तान को यहीं फल लागू होता है। दोनों हाथों में स्वयं तथा कुटुम्ब में किसी अन्य को भी इस प्रकार की समस्या रहती है।

हृदय रेखा में सूर्य के नीचे द्वीप


यह द्वीप भी आंखों के दोषों को निश्चित करता है। शनि के पर्वत पर अधिक रेखाएं या मस्तिष्क रेखा में शनि के नीचे द्वीप होने पर अवश्य ही आंखों में दोष होता है। सूर्य के नीचे हृदय रेखा में द्वीप दूर की नजर के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अतिशय कामुकता, पित्त या जिगर दोषपूर्ण होने के कारण आंखों में खराबी पाई जाती है। इसी लक्षण से सिर में भारीपन भी रहता है। उपरोक्त रोगों में सुधार होने पर यह दोष दूर हो जाता है। एक बात विशेष ध्यान रखने की है कि हृदय रेखा में दोष होने पर मस्तिष्क रेखा निर्दोष हो तो कुछ समय के लिए ही आंखों में दोष पैदा होते हैं, कालान्तर में आंखें ठीक हो जाती हैं। सूर्य के नीचे हृदय रेखा में दोष के साथ यदि मस्तिष्क रेखा व अन्तर्ज्ञान रेखा में दोष हो तो सिर दर्द के कारण आंखें खराब होती हैं। ऐसे व्यक्तियों को साइनस का रोग पाया जाता है। इन्हें नाक से दूध पीना, सूत्र-नेति करना, बादाम रोगन पीना लाभकर रहता है। ऐसे व्यक्तियों को पेट में खराबी, नजला जुकाम आदि का उपचार यथा समय व यथा शक्ति करना चाहिए।

शुक्र उन्‍नत होने पर हृदय रेखा में द्वीप प्रेम सम्बंध होने का लक्षण है। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में कई बार इस प्रकार की घटनाएं होती हैं। हृदय रेखा में सूर्य के नीचे द्वीप होने पर ऐसे व्यक्ति से प्रेम होता है जो या तो पूर्व परिचित नहीं होते या केवल देख भाल ही होती है। अपरिचित व्यक्तियों के एक दूसरे को देखने मात्र से जो प्रेम होता है उसके भी यही लक्षण है। यह प्रेम वास्तविक होता है और पूर्ण प्रेम का रूप ले लेता है, परन्तु ऐसे व्यक्तियों को एक दूसरे पर शंका रहती है। अन्य लक्षणों द्वारा यह पता लगाया जा सकता है कि ऐसा प्रेम स्थायी रहेगा अथवा नहीं। ऐसे प्रेमी आपस में पत्र व्यवहार भी करते हैं। बदनाम होने से ऐसा प्रेम समाप्त हो जाता है। हृदय रेखा का द्वीप सूर्य के नीचे किसी त्रिकोण या चतुष्‍कोण से ढका हो तो प्रेम सम्बंध में पहले कठिनाई और बाद में सफलता देखी जाती है। इसी प्रकार से द्वीप या दोष दोनों ओर से आच्छादित हो तो आंख फूटने या खराब होने से बचती है। कहने का तात्पर्य यह है कि त्रिकोण या चतुष्‍कोण इस प्रकार की घटनाओं से रक्षा करते हैं।



हृदय रेखा में शनि के नीचे द्वीप


हृदय रेखा में शनि के नीच दो प्रकार के द्वीप मिलते हैं। एक तो हृदय रेखा में ही शनि के नीचे होते हैं। दूसरे इसमें मस्तिष्क रेखा की ओर त्रिकोण के आकार के होते है। हृदय रेखा के ऊपर के द्वीप दांतों के रोगों के लिए विचारणीय है जबकि मस्तिष्क रेखा की ओर वाले द्वीप गुर्दे, हर्निया, अण्डकोश या पौरुष ग्रन्थि के रोगों के लिए विचारणीय हैं।

हृदय रेखा में शनि के नीचे द्वीप होने पर दांतों में कीड़ा लगना, खून जाना, गरम या ठण्डा लगना आदि रोग होते हैं। मस्तिष्क रेखा में शनि के नीचे झुकाव या मोटापन इस लक्षण की पुष्टि करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को आग, बिजली व जल का भय होता है, अत: इस विषय में इन्हें सावधान रहना चाहिए। 

ऐसे व्यक्ति भी प्रेम सम्बंध में पड़ते हैं परन्तु ऐसे सम्बंध अभिमान के कारण समाप्त हो जाते हैं। वृहस्पति उन्‍नत होने पर तो निश्चित ही ऐसा होता है। जब तक सम्बंध रहते हैं कुछ न कुछ कहा सुनी रहती है। ऐसे व्यक्तियों की आदत झुकने की नहीं होती। अत: जब तक प्रेमी इनके कहे में चलते हैं सम्बंध चलते रहते हैं, अन्यथा समाप्त हो जाते हैं।

हृदय रेखा में शनि के नीच कभी कभी एक चतुष्‍कोण का आकार देखा जाता है। यह चतुष्‍कोण किन्हीं अन्य रेखाओं या विशेष भाग्य रेखा के द्वारा बना होता है और चतुष्‍कोण न होकर द्वीप ही होता है। दांतों में रोग या बिजली से हानि इसके फल हैं।


हृदय रेखा में वृहस्पति पर द्वीप


हृदय रेखा के अन्त अर्थात् वृहस्पति पर द्वीप गले की बिमारी का लक्षण है। इस द्वीप के साथ जीवन रेखा के आरम्भ में भी दोष हो तो गले का ऑपरेशन कराना पड़ता है।

हृदय रेखा में लगातार दो द्वीप हों तो भी गले में विशेष दोष का लक्षण है। ऐसे व्यक्तियों को खाते समय प्राय: कोई चीज अटक जाया करती है। मोटी रेखाओं से बना होने पर इनके गले में कोई चीज अटकने से मृत्यु होने की संभावना होती है जैसे मछली का कांटा या हड्डी आदि। कभी-कभी यही दो द्वीप चष्में का आकार बनाते हैं। कोई विशेष रोग न होने पर ऐसे व्यक्तियों का गला नाजुक होता है अर्थात् शीघ्र खराब होता है।



मोटी हृदय रेखा


इस प्रकार की हृदय रेखा अन्य रेखाओं की अपेक्षा मोटी देखने में आती है। कभी कभी तो यह बहुत ही मोटी देखी जाती है अर्थात् इसकी मोटाई अन्य रेखाओं से लगभग दो गुणा तक होती है। ऐसे व्यक्ति निर्दयी, क्षुद्र हृदय, लोभी तथा लोभ के वशीभूत होकर गलत कार्य करने वाले होते हैं। क्रोधी तो होते ही हैं, क्रोध के अन्य लक्षण होने पर तो इन दुर्गुणों की हद हो जाती है। जीवन व मस्तिष्क रेखा उत्तम होने पर आर्थिक स्थिति तो अच्छी रहती है परन्तु इनकी किसी से बनती नहीं और न ही इनके हाथ से किसी का भला होता है।


जारी.....


साभार